सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी से अच्छा और बड़ा झूठ कोई नहीं बोल सकता, उससे बेहतर गुमराह भी कोई नहीं कर सकता। दरअसल वो उस बात पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी में बगावत है।
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज हो रही वोटिंग के बीच बीजेपी ने समाजवादी पार्टी विधायकों को लेकर एक बड़ा दावा किया है। पार्टी का कहना है कि सपा खेमे के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। सूत्रों की मानें तो देर रात तक बीजेपी के बड़े नेताओं से मिले कई विपक्षी दलों के विधायक आए हैं। अखिलेश का कहना था कि सभी को पता है कि ये किस कदर झूठ बोलने में यकीन रखते हैं।
उनका कहना था कि बीजेपी दंगा करवाकर लोगों को आपस में उलझा रही है। चाहें कानपुर हो या फिर प्रयागराज। सभी जगहों पर दंगा बीजेपी और यूपी पुलिस ने करवाया। पुलिस की दंगों की वजह से अच्छी कमाई हो रही है, क्योंकि इनकी आड़ में नाम दर्ज करने और काटने का काम करके पैसा बनाया जा रहा है। उनका कहना था कि कन्नौज प्रकरण भी बीजेपी की देन है। उनकी ही पार्टी के लोगों ने मांस के टुकड़े फेंके। उनका कहना था कि ये लोग दूसरे समुदाय को निशाना बनाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। बीजेपी लोगों को बांटकर देश पर हमेशा राज करने की फिराक में है।
BJP से अच्छा झूठ कोई नहीं बोल सकता, हम लोकतंत्र बचाने के लिए यशवंत जी को वोट करेंगे : @yadavakhilesh pic.twitter.com/5FGh1zJvtA
— News24 (@news24tvchannel) July 18, 2022
BJP धर्म के आधार पर नफरत फैलाती है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण कानपुर दंगा है: @yadavakhilesh pic.twitter.com/EeO6auDXEb
— News24 (@news24tvchannel) July 18, 2022
यशवंत सिन्हा के समर्थन के सवाल पर अखिलेश का कहना था कि पड़ोसी देश श्रीलंका की हालत किसी से छिपी नहीं है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से वहां ऐसा हो रहा है। भारत में भी जरूरत एक ऐसे शख्स की है जो सरकार पर निगाह रख सके। यशवंत राष्ट्रपति बनते हैं तो देश के लिए काफी अच्छा रहेगा। उनका कहना था कि बीजेपी यशवंत सिन्हा के बारे में दुष्प्रचार करके राजनीतिक दलों को गुमराह कर रही है।
चाचा शिवपाल को लेकर पूछे गए सवाल पर उनका कहना था कि उनको पता होना चाहिए कि असेंबली चुनाव के दौरान नेताजी को लेकर बीजेपी की क्या राय थी। मुलायम सिंह जी को निशाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ा गया। ओपी राजभर के सपा से अलग होने की बात पर उनका कहना था कि किसी के जाने से सपा का काम नहीं रुकने वाला। वो अपना काम करते रहेंगे। लोहिया जी ने भी अपने विचारों में ये बात कही है।