बेटी की शादी अच्छे से हो इसलिए एक मां ने अपनी जिंदगी भर की कमाई के लगभग 18 लाख रुपये जमा किए थे। उसने इन पैसों को कुछ गहनों के साथ बैंक के लॉकर में रख दिया था। ये पैसे उसने बड़ी मेहनत से कमाए थे। वह बेटी की शादी अच्छी तरह करना चाहती थी। इसलिए वह छोटे-मोटे काम करने के साथ-साथ ट्यूशन भी पढ़ाती थी। वह दिन रात मेहनत कर पाई-पाई जोड़कर बचत कर रही थी। उसने इन पैसों को बैंक के लॉकर में रख दिया था। एक दिन उसके पैस बैंक से फोन आया। वह बैंक पहुंची और लॉकर खोला तो सन्न रह गई। मामाल यूपी के मुरादाबाद की है।
महिला ने देखा कि उसके पैसों में दीमक लग गई है। पैसे कूड़े के रूप में बदल चुके हैं। लॉकर का यह हाल देखकर उसके होश उड़ गए। उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था। उसे पता नहीं था कि लॉकर में इस तरह पैसे नहीं रखे जा सकते हैं। इसके लिए विशेष देख-रेख की जरूरत होती है। उसे कुछ समझ नहीं आय़ा कि अब वह क्या करे। वह भागी-भागी बैंक मैनेजर के पास गई औऱ मामले की जानकारी दी। बैंककर्मियों को जब खबर लगी तो वे भी शॉक्ड रह गए। दरअसल, उन्हें भी जानकारी नहीं थी कि महिला ने लॉकर में कैश रखा हुआ है।
कैसे होगी बेटी की शादी?
महिला फिलहाल हैरान-परेशान है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर वह अब क्या करेगी। बेटी की शादी अच्छे से करने का उसका सपना था मगर अब वह यह सोच नहीं पा रही है कि यह कैसे संभव होगा? बेटी की शादी कैसे होगी? उसकी जिंदगी भर की मेहनत की कमाई तो दीमक चट कर गई। महिला का नाम अलका पाठक है। उसने करीब डेढ़ साल तक बैंक के लॉकर में 18 लाख रुपये नकद रखे थे मगर उसमें दीमक लग गई और पैसे कूड़े में तब्दील हो गए। अलका ने यह अक्टूबर 2022 में पैसों के साथ कुछ गहनें लॉकर में छिपा दिए थे। उसे लगा था कि उसके पैसे सही जगह हैं औऱ सुरक्षित हैं। वह इस बात से अनजान थी कि कभी ऐसा भी कुछ हो सकता है। उसने काफी दिनों से लॉकर भी चेक नहीं किया था।
बैंक ने फोन कर बुलाया
एक दिन बैंक ने लॉकर के सलाना रखरखाव और केवाईसी सत्यापन के लिए अलका को बुलाया। वह बैंक पहुंची। उसने जैसे की लॉकर खोला हैरान रह गई। उसने देखा कि उन सभी नोटों में दीमक लग गई है। सभी नोट खराब हो गए हैं। इसके बाद उसने तुरंत इस बारे में बैंक मैनेजर को बताया। इसके बाद बैंक के कर्मी भी चिंता में पड़ गए। उन्होंने इस बारे में आगे की कार्रवाई शुरू की।
दरअसल, अलका छोटा-मोटा बिजनेस करती हैं और एक्स्ट्रा इनकम के लिए बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। वे ये पैसे अपनी बेटी की शादी के लिए जमा कर रही थीं। अलका का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि लॉकर में इस तरह कैश नहीं रखा जा सकता है। फिलहाल बैंक मैनेजर ने मामले में जांच शुरू कर दी है। अब देखना है कि बैंक की तरफ से अलका को कोई मदद मिलती है नहीं…अगर नहीं तो फिर उनकी बेटी की शादी कैसे होगी?