उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक व्यक्ति नाम और धर्म बदलकर एक विवाहित महिला के संपर्क में आया और उसके बाद उसने जबरन रोजा रखने और मांस खिलाने का दबाव बनाया। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी के पिता और दोस्तों ने उसके साथ बलात्कार किया है। यह घटना लखनऊ के मोहनलालगंज की है। मोहनलालगंज स्थित पुरसैनी का युवक रहने वाला है और उसने अपना नाम अखिल यादव बताकर महिला से दोस्ती की थी। पीड़ित महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी ने उसका कई बार रेप किया।
प्राइवेट कंपनी में काम करती थी महिला
महिला की उम्र 25 साल है और वह अपने पति के साथ आलमबाग में रहती थी और एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। आरोपी का असली नाम अकील है जबकि उसने महिला को अपना नाम अखिल यादव बताया था। उसने महिला का मोबाइल नंबर लिया और उसके बाद वह लगातार उसे कॉल करता था और यहीं से दोस्ती बढ़ गई।
महिला की शिकायत के अनुसार अकील ने उसे एक दिन कॉल करके मिलने के लिए बुलाया और उसके बाद उसे अपने घर ले गया। इसके बाद आरोपी के पिता ने महिला के साथ बलात्कार किया और उसके बाद फिर अकील उसे एक किराए के कमरे पर ले गया। उस कमरे पर अकील के दो दोस्त इरफ़ान और इंतजार बैठे थे और उन्होंने महिला के साथ बलात्कार किया।
कौन हैं नवाब सिंह यादव? समाजवादी पार्टी ने झाड़ा पल्ला, नाबालिग के रेप का लगा है आरोप
जब महिला ने विरोध किया तो उन्होंने उसे मारा-पीटा और फिर भगा दिया। घटना को लेकर लखनऊ जॉइंट कमिश्नर क्राइम आकाश कुलहरी ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है और मामला दर्ज कर लिया गया है।
सपा नेता पर रेप का आरोप
कन्नौज से समाजवादी पार्टी के नेता नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया है। उसके ऊपर नाबालिग लड़की के साथ रेप का आरोप लगा है। हालांकि समाजवादी पार्टी ने भी अब उससे अपना पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी ने कहा कि वह किसी भी तरह से समाजवादी पार्टी का सदस्य नहीं है। लेकिन बीजेपी इस मुद्दे पर हमलावर है और सपा पर निशाना साध रही है। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यूपी के 2 लड़कों (अखिलेश यादव और राहुल गांधी) के साथी अपराध कर रहे हैं।