Uttar Pradesh By-Elections In Hamirpur Assembly Seat: लोकसभा चुनाव के बाद अब उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। ऐसे में हमीरपुर विधानसभा सीट के 23 सितंबर को होने वाले उपचुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबला तय दिख रहा है। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में मुकाबला होगा। इस सीट पर मतदान 23 सितंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। मतगणना 27 सितंबर को होगी।

किस पार्टी से कौन है उम्मीदवार: बता दें कि हमीरपुर विधानसभा सीट से इस बार चुनाव मैदान में कुल नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों में युवराज सिंह (भाजपा), हरदीपक निषाद (कांग्रेस), मनोज कुमार प्रजापति (सपा), नौशाद अली (बसपा) और जमाल आलम मंसूरी (भाकपा) शामिल हैं। माना जा रहा है कि मुख्य मुकाबला भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के बीच है।

National Hindi News, 22 September 2019 LIVE Updates: देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्यों हो रहा है उपचुनाव: इस सीट से भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह चंदेल को हत्या के एक मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद अयोग्य घोषित किया गया। इस वजह से हमीरपुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस चुनाव में सत्ताधारी भाजपा की सीट छीनने की कोशिश विपक्ष पूरी ताकत से करेगा ऐसी लोगों को उम्मीद है।

चुनाव का ऐलान: इस बीच चुनाव आयोग ने शनिवार को प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा कर दी। मतदान 21 अक्टूबर को होगा। जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें गंगोह, रामपुर, लखनऊ कैंट, मानिकपुर, प्रतापगढ़, घोसी शामिल हैं।

क्या है उपचुनाव का गणित: बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में सूबे के कई विधायक अब सांसद बन चुके हैं। ऐसे में विधानसभा की 12 सीटें रिक्त हुई हैं। इन 12 सीटों में से 9 सीटें बीजेपी के कब्जे में रही हैं जबकि एक सीट पर उसकी अपना दल(एस) का कब्जा था।