UP Politics: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केशव ने उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की अम्मा बताया। साथ ही अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि सपा के समाप्त होने तक वह ही अध्यक्ष रहेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद गाजियाबाद में महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित के करने के बाद बोल रहे थे।
डिप्टी सीएम ने कहा कि आजकल सपा वाले बहुत उछल रहे हैं। उनके पीडीए का मतलब पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक नहीं बल्कि परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। परिवार के लोगों को सांसद और विधायक बनाने का फार्मूला है। सपा सरकार में गाजियाबाद से गाजीपुर तक अराजकता थी, प्रदेश को दंगा प्रदेश कहा जाता था।
उन्होंने कहा कि संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान देश के गृहमंत्री अमित शाह ने अखिलेश यादव को 25 साल तक अध्यक्ष बने रहने का आशीर्वाद दिया है। अब सपा के समाप्तवादी पार्टी बनने तक अखिलेश यादव ही अध्यक्ष रहेंगे। उन्होंने कहा कि महाकुंभ की सफलता को अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे बर्दाश्त नहीं कर पाए। सवाल उठाते हुए कहा कि 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का जो संकल्प पीएम नरेंद्र मोदी ने लिया है, क्या वह संकल्प भ्रष्टाचार की अम्मा कांग्रेस ले सकती थी। कांग्रेस ने गरीबों को गरीब, किसानों को बदहाल बनाने और देश में आतंकवाद को आमंत्रित करने का पाप किया है।
45 साल पहले कैसे बनी थी BJP, कैसे मिला नाम…जनता पार्टी क्यों हुई थी टूट का शिकार?
2027 के विधानसभा चुनाव में जनता से समर्थन की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी।
सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि महर्षि कश्यप की तपोभूमि कश्मीर में एक कश्यप कालोनी बननी चाहिए, इसके लिए राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप से आवाज उठाने को कहा। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए बाबर के दांत खट्टे करने वाले राणा सांगा को सपा सांसद ने गद्दार कहकर उनका अपमान किया है। हमें सपा सांसद पर धिक्कार है। जो सनातन और सनातनियों पर हमला करेगा, वह मिट जाएगा।
यह भी पढ़ें-
पीएम मोदी आज करेंगे पंबन ब्रिज का उद्घाटन, जानें देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट पुल की खासियत
दिल्ली वालों के लिए बड़ी सुविधा शुरू करने जा रही रेखा गुप्ता सरकार, जानिए किन लोगों को मिलेगा फायदा