Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण लड़क हादसा हुआ है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और टैंकर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 2 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। वहीं 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बिहार के शिवगढ़ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी पर टैंकर में भिड़ गई। हादसा इतना भीषण था कि बस से परखच्चे उड़ गए।
पुलिस के मुताबिक बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस सुबह करीब 4:30 बजे उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के सामने पहुंची तभी दूध के एक टैंकर ने उसे ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी बीच दोनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस दो हिस्सों में फट गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी और डीएम पहुंचे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उन्नाव हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने पोस्ट कर कहा कि जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
हादसे में इन लोगों की हुई मौत
- 1. लालबाबू दास पुत्र रामसूरज दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार
- 2. रामप्रवेश कुमार निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार
- 3. भरत भूषण कुमार पुत्र लाल बहादुर दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार
- 4. बाबू दास पुत्र रामसूरज दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार
- 5. चांदनी पत्नी मो. शमशाद निवासी शिवोली, मुलहारी
- 6. मो. शफीक पुत्र अब्दुल बसीर निवासी शिवोली, मुलहारी
- 7. मुन्नी खातून पत्नी अब्दुल बसीक निवासी शिवोली, मुलहारी
- 8. मो. सद्दाम पुत्र पुत्र मो. बशीर निवासी गमरोली थाना शिवहर, बिहार
- 9. दिलशाद (22) पुत्र अशफाक निवासी थाना मोदीपुरम, मेरठ</li>
- 10. बीटू (9) पुत्र राजेन्द्र निवासी थाना भादूर, शिवहर, बिहार
- 11. रजनीश पुत्र रामविलास निवासी जनपद सीवान, बिहार
- 12. नगमा पुत्री मो. शहजाद निवासी भजनपुरा, दिल्ली
- 13. शबाना पत्नी मो. शहजाद निवासी भजनपुरा, दिल्ली
- 14. तौफीक आलम पुत्र अब्दुल बसीर निवासी शिवोली, मुलहारी
- 15. अन्य 04 अज्ञात
