कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। ऐसे में जगह- जगह उनका स्वागत किया जा रहा है। राहुल गांधी के स्वागत से पहले  सांसद अंजन यादव ने एक आयोजन कराया था। इस आयोजन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। जिसमें कांग्रेस के नेता  दिग्विजय सिंह भैंसे के साथ नाचते दिख रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

इन दिनों दिग्विजय सिंह अपने सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय दिखाई देते हैं। उन्होने अपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि  ‘तेलंगाना मे गोवर्धन पूजा के अवसर पर पशुओं की पूजा होती है, यहां  इसे “सदर” कहते हैं इसमें जो भैंसा होता है उसकी क़ीमत 3 से 4 करोड़ तक होती है।  राहुल जी के स्वागत में भूत पूर्व सांसद अंजन यादव जी ने भारत जोड़ो यात्रा में यह आयोजित किया गया था। 

दिग्विजय सिंह इस ही आयोजन के तहत परंपरा के अनुसार भैंस के साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी उन्हे यात्रा के दौरान क्रिकेट खेलते देखा गया था ।

नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज

दिग्विजय सिंह की भैंस के साथ वायरल होती वीडियो पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी बयान सामने आया है। उन्होने तंज कसते हुए कि राहुल गांधी ने फिटनेस का दौर चला दिया है इसिलिए अब दिग्विजय सिंह जी को भी तो अपनी फिटनेस दिखानी पड़ेगी। दिग्विजय सिंह बुजुर्ग नेता हैं। वह किसी के साथ भी डांस कर सकते हैं। ऐसे में भैंसा क्या चीज हैं।

ऐसा करते हुए बुजुर्ग अच्छे भी बहुत लगते हैं। गृहमंत्री ने कहा  दिग्विजय सिंह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहते थे। लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से ये सपना चूर हो गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अधूरे सपने की खलबलाहट, भैंसे के साथ डांस करने के बाद ही जा सकती है।

कांग्रेस नेता कर रहे हैं फिट रहने की कोशिश

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को भागते-दौड़ते, फूटबॉल खेलते देखा जा रहा है ऐसे में दिग्विजय सिंह की तरह कांग्रेस के कई नेता फिट रहने की कोशिश में लगे दिख रहे हैं। कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के नांदेड में भी के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण समेत कई नेता व्यायाम करते नजर आ रहे थे। जिसकी जानकारी उन्होने ट्वीट कर दी थी। उन्होने लिखा था कि यह अभ्यास राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाने के लिए किया जा रहा है।