Narottam Mishra

Narottam Mishra

भारतीय जनता पार्टी
जन्म तिथि 15 Apr 1960
आयु 66 Years
जन्म स्थान ग्वालियर, मध्य प्रदेश, भारत
Narottam Mishra की जीवनी

भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश सरकार में गृह मामलों, कानून और विधायी मामलों, जेल और संसदीय मामलों के मंत्री हैं। वह मध्य प्रदेश विधानसभा में दतिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। डॉ मिश्रा मध्य प्रदेश विधानसभा के छह बार सदस्य हैं। डॉ नरोत्तम मिश्रा का जन्म 15 अप्रैल 1960 को हुआ था। उनके पास जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से एमए और पीएचडी की डिग्री है। वह साल 1977-78 में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र संघ के सचिव और 1978-80 में मध्य प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे।

Read More
Narottam Mishra का निजी जीवन
पिता
शिवदत्त मिश्र
शिक्षा
डॉक्टर की उपाधि
नेटवर्थ
₹2.74 करोड़
व्यावसायिकता
राजनीति, सामाजिक कार्यकर्ता

Narottam Mishra खबर

आशुतोष तिवारी ने नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की। (Image Source: @narottammishra)
‘वो मेरे लिए अनुज और मैं उनके लिए अभिभावक…’, दतिया उपचुनाव में हार के बाद नरोत्तम मिश्रा से मिले आशुतोष तिवारी

दतिया विधानसभा उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर ही आशुतोष तिवारी को दिया गया था।

Datia Bypoll Result: दतिया उपचुनाव में बीजेपी की हार के 5 बड़े कारण (image source: Generated by AI)
दतिया उपचुनाव में बीजेपी की हार के 5 बड़े कारण, नरोत्तम मिश्रा को टिकट ना देना पड़ा भारी?

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कुंवर घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 6016 वोटों से हराया। जानिए बीजेपी की हार के पांच बड़े कारण…

Datiya Assembly ByElections Results: दतिया में बीजेपी को लगा बड़ा झटका (Image Source: Indian Express)
दतिया उपचुनाव: गुटबाजी के बावजूद कांग्रेस को निर्णायक बढ़त, BJP को भारी पड़ी नरोत्तम मिश्रा की नाराजगी

Datiya Assembly ByElections Results: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर: शुरुआती रुझानों में आंतरिक कलह के बावजूद कांग्रेस के कुंवर घनश्याम सिंह निर्णायक बढ़़त बना चुके हैं। नरोत्तम मिश्रा को टिकट न देना और ग्रामीण क्षेत्रों में भारी मतदान बीजेपी के लिए चुनौती बनता दिख रहा है।

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा रो पड़े। (इमेज सोर्स- एक्स)
दतिया उपचुनाव: ‘एक-एक दरवाजे पर शीश नवाऊंगा…’, भरे मंच पर ही रो पड़े पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, CM मोहन यादव ने संभाला

आशुतोष तिवारी के नामांकन रैली के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए। रैली को संबोधित करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए।

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा। (इमेज सोर्स- फेसबुक)
नरोत्तम मिश्रा की संपत्ति का पूरा हिसाब: 23 एकड़ जमीन से 3 करोड़ के बंगले तक… जानें दतिया के दिग्गज नेता की दौलत

दतिया उपचुनाव में टिकट कटने के बाद चर्चा में आए नरोत्तम मिश्रा की नेटवर्थ से लेकर जमीन-जायदाद और संपत्तियों की पूरी जानकारी…

Narottam Mishra in Delhi: नरोत्तम मिश्रा ने बीजेपी चीफ से मुलाकात के बाद क्या-क्या कहा? (Image Source: IANS)
नरोत्तम मिश्रा ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद क्या कहा? समर्थकों की नाराजगी पर बोले- पार्टी सबसे ऊपर

Narottam Mishra in Delhi: दतिया विधानसभा सीट से बीजेपी द्वारा नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिला था। इसके चलते बीजेपी के फैसले का नरोत्तम समर्थकों ने काफी विरोध किया है। हालांकि, वे लगातार समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

दतिया उपचुनाव के मद्देनजर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ता (Image Source: X/@thekunalverma)
दतिया उपचुनाव: हिंसक प्रदर्शन के बाद नरोत्तम मिश्रा के करीबियों पर गिरी गाज, 27 BJP नेताओं और 200 समर्थकों पर FIR दर्ज

दतिया उपचुनाव के मद्देनजर नरोत्तम मिश्रा के करीबी नेताओं पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा। (इमेज सोर्स- फेसबुक)
दतिया उपचुनाव: BJP से ‘मायूस’ नरोत्तम मिश्रा को उद्धव ठाकरे की पार्टी ने दिया उम्मीदवारी का ऑफर

शिवसेना यूबीटी के मध्य प्रदेश प्रमुख ने कहा कि अगर नरोत्तम मिश्रा इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं तो पार्टी प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पार्टी नेता आदित्य ठाकरे और अन्य वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश में उनके पक्ष में प्रचार करेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा (Image Source: X/@drnarottammisra)
दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने क्यों साइडलाइन किया नरोत्तम मिश्रा का नाम? सामने आ रही है कई बड़ी वजहें

शनिवार को विरोध प्रदर्शन को हिंसक प्रदर्शन में तब्दील होता देख पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील की।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Image Source: PTI)
‘बधाई हो! लोकतंत्र हुआ है’, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर हंगामा मचा तो पवन खेड़ा ने भाजपा पर कसा तंज

कांग्रेस ने भाजपा पर दतिया में हो रहे बवाल को लेकर तंज कसा है। पवन खेड़ा ने भाजपा से कहा कि जो पार्टी दूसरों को नसीहत देती थी, वह खुद पकड़ी गई है।

नरोत्तम मिश्रा का टिकट पार्टी ने काट दिया। (Image Source: PTI)
कार्यकर्ता ऐसी हरकतें न करें… दतिया से टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, समर्थकों से की ये अपील

नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने हाइवे जाम कर दिया और पत्थरबाजी भी की। दतिया से भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सरण सहित कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है।

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर दतिया में भारी बवाल। (वीडियोग्रैब/ANI)
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से दतिया में भारी बवाल, पुलिस कर्मियों पर पथराव, एडिशनल SP समेत आठ अधिकारी घायल

दतिया के एसपी मयूर खंडेलवाल ने कहा कि कल दतिया शहर में 3000 से ज़्यादा उपद्रवियों ने माहौल खराब करने की कोशिश की।

अपडेट