बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव छुट्टियां मनाने के लिए विदेश चले गए हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, तेजस्वी यादव यूरोप गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी राजश्री और दोनों बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव क्रिसमस मनाने के बाद ही देश लौटेंगे।

विधानसभा चुनाव के दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने हैलौवीन का त्योहार मनाया था और इसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी हुई थी।

विधानसभा चुनाव में आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन को करारी हार मिली थी। महागठबंधन को सिर्फ 35 सीटों पर ही जीत मिली जबकि एनडीए ने 202 सीटें जीती हैं।

कौन हैं बिहार विधानसभा के नए स्पीकर प्रेम कुमार?

इस करारी हार के बाद न सिर्फ पार्टी में बल्कि लालू परिवार के भीतर भी बगावत के सुर सुनाई दिए हैं। तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव और उनके सलाहकार संजय यादव पर हमला बोल दिया था।

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद आरजेडी के साथ ही कांग्रेस में भी लगातार समीक्षा बैठक चल रही हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा था कि महागठबंधन की करारी हार के पीछे एक वजह कांग्रेस भी है।

बिहार में चल रहा विधानसभा सत्र

इन दिनों बिहार में विधानसभा का सत्र भी चल रहा है और तेजस्वी यादव के विधानसभा सत्र में सदन में न होने को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। बीजेपी और जेडीयू के नेताओं ने कहा है कि तेजस्वी यादव को सदन में होना चाहिए था।

बिहार में करारी हार के बाद एक्शन के मूड में कांग्रेस