तमिलनाडु सरकार ने ईरान की जेल से रिइाई के बाद राज्य में पहुंचे चार मछुआरों के लिए दो दो लाख रुपए की राशि मंजूर की है। इन मछुआरों को कथित रूप से समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री ने मछुआरों के परिजन की स्थिति पर विचार करने के बाद उन्हें नया जीवन शुरू करने के लिए सभी चार मछुआरों को दो दो लाख रुपए की सहायता देने का निर्देश दिया है। इसमें बताया गया है कि मछुआरों को यह मदद मुख्यमंत्री सार्वजनिक राहत कोष से प्रदान की जाएगी।