Sonpur Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई थी। आज यानी 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। थोड़ी ही देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। बिहार की सोनपुर विधानसभा सीट चुनाव के दौरान काफी चर्चा में रही। इस सीट का महत्व भी काफी अधिक है क्योंकि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पहली बार इसी सीट से विधानसभा पहुंचे थे और बाद में बिहार के मुख्यमंत्री भी बने। वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास भी इस सीट से विधायक रह चुके हैं।
सोनपुर विधानसभा सीट आरजेडी का गढ़ मानी जाती है। 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में सोनपुर विधानसभा सीट से आरजेडी ने जीत दर्ज की थी। 2010 के विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी के विनय कुमार सिंह ने जीत दर्ज की थी।
Bihar Election Commission Result 2025 LIVE
इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर से अपने पुराने चेहरे पर ही भरोसा जताया है। सोनपुर से बीजेपी ने विनय कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं राजद ने रामानुज प्रसाद यादव को उम्मीदवार बनाया है। जनसुराज के आने से यहां पर लड़ाई दिलचस्प हो गई है। जन सुराज ने यहां से चंदन लाल मेहता को उम्मीदवार बनाया है।
| पार्टी | उम्मीदवार के नाम | वोट |
| आरजेडी | रामानुज प्रसाद यादव | |
| बीजेपी | विनय कुमार सिंह | |
| जनसुराज | चंदन लाल मेहता |
2020 में हुआ था करीबी मुकाबले
2020 के विधानसभा चुनाव में राजद ने यहां पर करीबी मुकाबले में जीत हासिल की थी। राजद के रामानुज प्रसाद यादव को 73,247 वोट मिले थे तो वहीं भाजपा के विनय कुमार सिंह को 66,561 वोट मिले थे। इस प्रकार से यहां से राजद ने 6686 वोटों से जीत दर्ज की थी।
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
| आरजेडी | रामानुज प्रसाद यादव | 73,247 (जीत) |
| बीजेपी | विनय कुमार सिंह | 66,561 |
क्या है जातीय समीकरण?
अगर हम सोनपुर के जातीय समीकरण की बात करें तो यहां पर यादव वोटरों का दबदबा है। सवर्ण वोटरों की भी संख्या यहां पर करीब 20 फीसदी से अधिक है। मुस्लिम वोटर सोनपुर में करीब 12 फीसदी हैं।
