नंबर कहां से मिला था भैया आपको, किसी ने दिया होगा ना?
ये एडल्ट वेबसाइट के वीडियो में मिला था।
एडल्ट गूगल से नंबर लिया था आपका।
फेसबुक से. फेसबुक से मिला आपको नंबर।
Brut Hindi की रिपोर्ट के अनुसार, इस लड़की को एक दिन में गंदे काम की मांग करते हुए करीब 136 कॉल्स आ गए। ऐसा तब हुआ जब इनका नंबर बिना इनकी जानकारी के किसी ने ऑनलाइन लीक कर दिया। सोचिए उस लड़की के दिल पर क्या बीत रही होगी जिसका नंबर किसी ने एडल्ट साइट पर डाल दिया होगा। कॉलेज जाने वाली लड़की के समझ में भी नहीं आया होगा कि उसके साथ क्या हो रहा है?
लोग मांगने लगे न्यूड फोटो
उसे मन ही मन बहुत ज्यादा बुरा लग रहा था। इसके बाद कॉलेज दिल्ली के एक कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की अपने होमटाउन पटना चली गई। जब साल 2020 में पूरे देश में लॉकडाउन लगा था तब जून 2021 में इस लड़की के साथ बहुत बुरा होने लगा। उसी टाइम किसी ने उसका नंबर गंदी साइट पर डाल दिया था। उसके बाद उसे बहुत अधिक फोन आने शुरू हो गए थे। उसे सैकड़ों की संख्या में गंदे-गंदे मैसेज आने लगे। उसे मैसेज में लोग न्यूड फोटोज भेजने लगे।
लड़की ने सोशल मीडिया छोड़ दिया
उस लड़की को समझ नहीं आ रहा था कि उसके साथ ऐसा क्यों हो रहा है? इन सब के पीछे कौन है? लड़की का कहना था कि जिन लोगों ने भी ऐसा किया था उन लोगों को तो यही लगा होगा ना कि, चलो इसे ह्यूमिलिएट करते हैं। उन्हें लगा होगा कि ये कितना कूल है? उन्हें नहीं पता था कि इस लड़की पर क्या बीत रही होगी। इसके बाद लड़की ने अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट को डिएक्टिवेट कर दिया। वह अब इनमें से किसी भी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर रही थी।
उस लड़की को अपने परिवार का साथ मिला। सबने उसकी तकलीफ को समझा। इसके बाद उनसे मैसेज भेजने वाले सभी लोगों से सवाल पूछने शुरु किए कि उनका उसका नंबर कहां से मिला, ताकि वह उस हैवान का पता लगा सके जिसने उसके साथ ऐसा किया था। उसे बताया गया कि कई सारे एडल्ट साइट के वीडियो में उसका नंबर कमेंट में शेयर किया गया था।जिनमें एक वी़डियो में टोटल तीन कमेंट्स किए गए थे।
पहले कमेंट में लिखा गया था कि गंदे काम के लिए मुझे व्हाट्सऐप भेजो।
दूसरे कमेंट में था कि मेरे फोन नंबर में …फोटो भेजो।
तीसरे में था कि मैं एक लड़की हूं और मेरे साथ गंदा काम करने के लिए मैं आपको पैसे दूंगी।
इसके बाद लड़की ने अपना नंबर गूगल किया तो शुरुआत में 5, 6 एडल्ट साइट आती हैं।
लड़की ने फाइल की कंप्लेन
उस लड़की को पता नहीं था कि वह इसके लिए क्या करे? वह इस मामले में कैसे कानून की मदद ले सकती है। इसलिए उसने ”लॉ सीखो'” से कॉन्टैक्ट किया। यह ऐप ऑनलाइन हरैसमेंट पीड़ितों की मदद करता है। लड़की ने इस ऐप के लोगों की सलाह पर नेशनल कमीशन फॉर वुमन में कंप्लेन फाइल की। साथ ही उसने साइब क्राइम पोर्टल में कंप्लेन फाइल की। साथ ही कई एडल्ट साइट को नंबर हटाने के लिए मेल भी किया। खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज होना बाकी है। अगर आरोप साबित होता है तो आरोपी को तीन साल की जेल हो सकती है।
खुशकुशी के आए ख्याल
लड़की को इतना बुरा महसूस हुआ कि उसने खुदकुशी के बारे में भी सोचा। इस तरह ऑनलाइन अपनी जानकारी देखकर जो उसने महसूस किया उसकी हम और आप कल्पना भी नहीं कर सकते। आखिरकार लड़की ने नया नंबर लेना पड़ा मगर अभी भी उस नंबर पर इस तरह के कॉल आते रहते हैं। लड़की ने बताया कि कई लोग मैसेज पर मेरी गंदी तस्वीरों की डिमांड करते। ताकि वो उसका गलत इस्तेमाल कर सकें। वह पूरा सप्ताह ही मेरे लिए बहुत बुरा गुजरा। भगवान ना करे कि किसी के साथ इस तरह ही बुरी घटना हो।