Written by Vallabh Ozarkar
शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने गुरुवार को महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार को छत्रपति संभाजी नगर (पहले औरंगाबाद) में बुधवार शाम हुई हिंसक झड़पों के लिए जिम्मेदार ठहराया। राउत ने आरोप लगाया कि सरकार “यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि वहां राज्य में दंगे होते रहें।” उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि गृह मंत्री और गृह मंत्रालय राज्य में “अदृश्य” हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फडणवीस “हताश और उदास” दिख रहे थे।
संभाजी नगर के किराडपुरा इलाके में आधी रात हिंसक झड़प
संभाजी नगर के किराडपुरा इलाके में बुधवार आधी रात को दो गुटों के बीच पथराव हुआ और कई पुलिस वाहनों में आग लगा दी गई। राउत ने आरोप लगाया, “सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि राज्य में दंगे और सांप्रदायिक वैमनस्य हो… यह उनकी राजनीति है।” राउत ने कहा, “यह (औरंगाबाद संघर्ष) सरकार की विफलता है। सरकार अलग-अलग जगहों पर ऐसी स्थिति चाहती है। इसके लिए शिंदे समूह काम कर रहा है। इस सरकार का एक ही इरादा है, वह है राज्य में अशांति पैदा करना और यह सुनिश्चित करना कि दंगे हों।”
फडणवीस उदास और निराश, कारण का पता लगाना चाहिए- राउत
फडणवीस पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा, ‘दरअसल, एक सवाल है कि राज्य में गृह मंत्री या गृह मंत्रालय मौजूद है या नहीं। मैं बार-बार कह रहा हूं, फडणवीस कहीं नजर नहीं आ रहे। वह उदास और निराश दिखते हैं। हमें इसके कारणों का पता लगाना चाहिए। ऐसा कुछ नहीं है जिसे मैं खुले तौर पर प्रकट कर सकता हूं।”
महाराष्ट्र के दो जिले में रामनवमी से पहले हिंसक झड़प
जानकारी के मुताबिक रामनवमी से पहले महाराष्ट्र के दो जिले छत्रपति संभाजी नगर और जलगांव में दो सामुदायिक गुटों में हिंसक झड़प हो गई। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर हंगामे पर काबू पा लिया है। संभाजी नगर में कई निजी, सार्वजनिक और पलिस वाहनों को हंगामे के दौरान फूंक दिया गया और पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
Shiv Sena Row: Sanjay Raut के बयान पर BJP हमलावर, AAP प्रवक्ता ने भी जताया दुख | Video
वहीं जलगांव में हिंसक भीड़ पर काबू करने के लिए दो एफआईआर दर्ज कर 45 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसक झड़प में घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस को शांति कायम करने के लिए सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं।