Haryana CET Result 2022 Date, Time and How to check: हरियाणा कर्मचरी चयन आयोग (HSSC) की ओर से आज यानि की 15 दिसंबर 2022 को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 (Haryana CET 2022) के नतीजे (Haryana CET Result 2022) घोषित किए जा सकते हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी किए जाएंगे। घोषित होने के बाद अभ्यर्थी अपने रोल नंबर की मदद से नतीजे चेक कर सकेंगे।
बता दें कि इस परीक्षा के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी के करीब 42 हजार रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। हरियाणा सीईटी 2022 का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से 5 नवंबर 2022 और 6 नवंबर 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य भर में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परीक्षा के आयोजन के बाद हरियाणा कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने एक बयान में कहा था कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को 15 दिसंबर तक नतीजे घोषित करने के लिए कहा गया है। परीक्षा में करीब साढ़े सात लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
How to Check Haryana CET Result 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Result सेक्शन पर जाएं।
-अब Haryana CET Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
