Sandesh Election Results 2025: बिहार में भोजपुर जिले की संदेश विधानसभा सीट पर सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यहां सुबह से ही आरजेडी के दीपू सिंह आगे थे, लेकिन जेडीयू के राधा चरण शह के खिलाफ दीपू सिंह की बढ़ता बहुत मामूली थी और आखिर में 28 राउंड की मतगणना के बाद राधा चरण शह ने यह चुनाव सिर्फ 27 वोटों से जीत लिया है।
इस सीट पर दिनभर कांटे का मुकाबला देखने को मिला। जेडीयू के राधा चरण शह शुरुआत में कुछ घंटों के लिए आगे चल रहे थे, लेकिन दीपू सिंह फिर पूरे दिन बढ़त बनाए रहे, लेकिन आखिरकार मतगणना समाप्त होने तक जेडीयू ने ही इस सीट पर चुनाव जीत लिया। इस सीट पर जन सुराज पार्टी से राजीव रंजन राज कैंडिडेट थे उन्हें सिर्फ 6040 वोट मिले।
संदेश विधानसभा सीट पर कौन है प्रत्याशी?
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट | नतीजा |
| RJD | दीपू सिंह | 80571 | हार |
| जेडीयू | राधा चरण शह | 80598 | जीत |
इस बार के विधानसभा चुनाव में संदेश सीट पर उतारे गए प्रत्याशियों की बात करें तो ऐसी एनडीए के तहत जदयू के हिस्से आई थी जबकि इंडिया गठबंधन के तहत यह सीट राजद ने अपने पास रखी थी। जेडीयू ने सीट से राधा चरण शह को उम्मीदवार बनाया था, जबकि राजद की तरफ से यहां दीपू सिंह को उतारा गया था।
संदेश विधानसभा सीट के 2020 चुनाव के नतीजे
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| INC | किरण देवी | 79,599 (जीत) |
| जदयू | विजेंद्र यादव | 28,992 (हार) |
संदेश विधानसभा सीट के साल 2020 के विधानसभा चुनाव नतीजे की बात करें तो इस सीट पर राजद प्रत्याशी किरण देवी ने जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर जदयू प्रत्याशी विजेंद्र यादव रहे थे। किरण देवी कोई सीट पर 79,599 वोट मिले थे जबकि जदयू प्रत्याशी को 28,992 वोट मिले थे।
संदेश विधानसभा सीट के 2015 चुनाव के नतीजे
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| INC | किरण देवी | 74306 (जीत) |
| BJP | संजय सिंह | 48879 (हार) |
संदेश विधानसभा के साल 2015 विधानसभा चुनाव नतीजे की बात करें तो इस सीट पर राजद प्रत्याशी अरुण कुमार ने जीत दर्ज की थी दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह टाइगर रहे थे। वोटो के लिए हाथ से बात करें तो राजद प्रत्याशी अरुण कुमार को इस सीट पर 74306 वोट मिले थे जबकि संजय सिंह को 48879 वोट मिले थे।
संदेश विधानसभा सीट के 2010 चुनाव के नतीजे
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| BJP | संजय सिंह | 29,988 (जीत) |
| IND | अरुण कुमार | 23,166 (हार) |
संदेश विधानसभा सीट के साल 2010 में हुए विधानसभा चुनाव नतीजे की बात करें तो इसी पर भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह टाइगर ने जीत दर्ज की थी. दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी अरुण कुमार रहे थे वोटो के लिए आज से बात करें तो भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह को 29,988 वोट मिले थे जबकि अरुण कुमार को 23,166 वोट मिले थे
Bihar Election Result 2025 LIVE । यहां देखिए चुनाव आयोग की वेबसाइट के आंकड़े
