Bihar Result, Bihar Election Commission Result LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बिहार चुनाव के लिए 6 नवंबर को पहले चरण जबकि दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इसके बाद एग्जिट पोल सामने आए थे, जिसमें एनडीए सरकार की भविष्यवाणी की गई है। हालांकि असली नतीजे क्या होंगे, इसकी पिक्चर आज दोपहर तक क्लियर हो जाएगी।

Bihar Election Result 2025 LIVE

बिहार विधानसभा चुनाव में 66.91 फीसदी मतदान हुआ है। यह बिहार में आजादी के बाद अब तक का सबसे अधिक मतदान है। 2025 के विधानसभा चुनाव में सभी रिकॉर्ड टूट गए और 2020 के मुकाबले वोटिंग प्रतिशत 9.86 फीसदी वोटिंग हुई। महिलाओं ने 2025 में वोटिंग का रिकॉर्ड बनाया है और जमकर वोट बरसाए हैं। बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में दो चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग हुई जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग हुई।

आज की ताजा खबर

पहले चरण में कुल 65.08 फीसदी मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं का प्रतिशत 69.04 और पुरुषों का फीसदी 61.56 रहा। वहीं दूसरे चरण में मतदान फीसदी बढ़कर 68.76 हो गया, जिसमें महिलाओं का प्रतिशत 74.03 और पुरुषों का फीसदी 64.1 रहा। दोनों चरणों के कुल आंकड़े देखें तो महिलाओं का मतदान 71.6 फीसद रहा, जबकि पुरुषों का फीसद 62.8 रहा।

Live Updates
08:30 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Result LIVE: 'टाइगर जिंदा है'

विधानसभा चुनाव नतीजे से पहले ही पटना में पोस्टर लगाए गए हैं, जिस पर नीतीश कुमार की बड़ी सी तस्वीर है और लिखा है टाइगर जिंदा है। यह पोस्टर जेडीयू की ओर से लगाया गया है।

08:17 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Result LIVE: जनता नीतीश कुमार और एनडीए पर भरोसा करती है- जेडीयू नेता नीरज कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा, "वोटों की गिनती शुरू हो गई है। देश में लोकतंत्र का सूरज उग आया है। राज्य की जनता नीतीश कुमार और एनडीए पर भरोसा करती है। जनता को पीएम मोदी, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा पर भरोसा है। आज पांडव की जीत होगी।"

08:09 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Result LIVE: शुरू हुई वोटों की गिनती

कई सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के वोट गिने जाएंगे और फिर EVM वोटों की गिनती शुरू होगी।

07:49 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Result LIVE: भाजपा मुख्यालय में बन रहा सत्तू पराठा और जलेबी

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में सत्तू पराठा और जलेबी तैयार की जा रही है। एग्जिट पोल में एनडीए सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई है।

07:37 (IST) 14 Nov 2025

Bihar EC Result LIVE: व्यवस्था अच्छी है- तेज प्रताप

जनशक्ति जनता दल प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, "मैंने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। व्यवस्था अच्छी है।"

07:16 (IST) 14 Nov 2025

Kusheshwar Asthan Election Result 2025: कुशेश्वर स्थान में जेडीयू को मिलेगी जीत या निर्दलीय मारेगा बाजी?

Kusheshwar Asthan Vidhan Sabha Seat Result 2025, JDU ATIREK KUMAR vs GANESH BHARTI {कुशेश्वर स्थान विधानसभा चुनाव परिणाम}: कुशेश्वर स्थान सीट पर जेडीयू के अतिरेक कुमार और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे गणेश भारती के बीच सीधा मुकाबला है। ...अधिक जानकारी
07:09 (IST) 14 Nov 2025

Saharsa Election Result 2025: सहरसा में कौन मारेगा बाजी? थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना

Saharsa Vidhan Sabha Seat Result 2025, ALOK RANJAN vs KISHOR KUMAR {सहरसा विधानसभा चुनाव परिणाम}: सहरसा सीट पर बीजेपी से आलोक रंजन, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी से इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता, जन सुराज पार्टी से किशोर कुमार, बहुजन समाज पार्टी से अजब लाल मेहता चुनाव मैदान में हैं। ...पूरी जानकारी
07:04 (IST) 14 Nov 2025

Singheshwar Election Result 2025: कौन जीतेगा सिंहेश्वर सीट? पिछली बार जेडीयू के गढ़ में राजद ने किया खेला

सिंहेश्वर सीट राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम मानी जाती है। मुस्लिम और यादव वोटर्स यहां निर्णायक भूमिका निभाते हैं। ...और पढ़ें
06:47 (IST) 14 Nov 2025

Bihar EC Result LIVE: एग्जिट पोल में एनडीए सरकार

बिहार चुनाव के लिए 6 नवंबर को पहले चरण जबकि दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इसके बाद एग्जिट पोल सामने आए थे, जिसमें एनडीए सरकार की भविष्यवाणी की गई है।

06:46 (IST) 14 Nov 2025

Bihar EC Result LIVE: महिलाओं ने 2025 में बनाया वोटिंग का रिकॉर्ड

महिलाओं ने 2025 में वोटिंग का रिकॉर्ड बनाया है। बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में दो चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण में कुल 65.08 फीसदी मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं का प्रतिशत 69.04 और पुरुषों का फीसदी 61.56 रहा। वहीं दूसरे चरण में मतदान फीसदी बढ़कर 68.76 हो गया, जिसमें महिलाओं का प्रतिशत 74.03 और पुरुषों का फीसदी 64.1 रहा।

06:45 (IST) 14 Nov 2025

Bihar EC Result LIVE: बिहार में हुई है रिकॉर्ड वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव में 66.91 फीसदी मतदान हुआ है। 2025 के विधानसभा चुनाव में सभी रिकॉर्ड टूट गए और 2020 के मुकाबले वोटिंग प्रतिशत 9.86 फीसदी वोटिंग हुई।

06:44 (IST) 14 Nov 2025

Bihar EC Result LIVE: सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के वोट गिने जाएंगे और फिर EVM वोटों की गिनती शुरू होगी।