Sahebganj Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिहाज से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। राज्य में दो चरणों 6 और 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी। आज नतीजों का दिन है। अब से थोड़ी देर में यह पता चल जाएगा कि साहेबगंज विधानसभा सीट से कौन बाजी मारेगा और बिहार में किस दल की सरकार बनेगी। इस सीट एनडीए की तरफ से (भाजपा प्रत्याशी) राजू कुमार सिंह का सीधा मुकाबला इंडिया गठबंधन के (आरजेडी) प्रत्याशी पृथ्वीनाथ राय के बीच है। वहीं, प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज की तरफ ठाकुर हरि किशोर सिंह मैदान में हैं। अब इस सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी? वोटों की गिनती आज

साहेबगंज विधानसभा चुनाव 2025 चुनाव परिणाम

उम्मीदवारपार्टीनतीजे
राजू कुमार सिंहबीजेपी20981 (+ 3824)
पृथ्वीनाथ रायआरजेडी17157 (- 3824)
ठाकुर हरि किशोर सिंहजनसुराज875 (- 20106)

साहेबगंज विधानसभा सीट के 2020 के नतीजे

2020 के विधानसभा चुनाव में साहेबगंज सीट पर राजू कुमार सिंह ने जीत का परचम लहराया था। राजू कुमार सिंह को 81 हजार दो सौ तीन वोट मिला था….तो आरजेडी कैंडिडेट रामविचार राय 65 हजार आठ सौ 70 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से राजू कुमार सिंह ने रामविचार राय को 15 हजार तीन सौ 33 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी उम्मीदवार कृष्णा कुमार सिंह 5 हजार तीन सौ 82 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

प्रत्याशी का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थितिजीत का अंतर (वोटों में)
राजू कुमार सिंहवीआईपी81,203विजेता15,333
रामविचार रायआरजेडी (RJD)65,870उपविजेता
कृष्णा कुमार सिंहएलजेपी (LJP)5,382तीसरा स्थान

साहेबगंज विधानसभा सीट 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में साहेबगंज सीट से आरजेडी कैंडिडेट रामविचार राय ने जीत हासिल की थी। रामविचार राय को 70 हजार पांच सौ 83 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट राजू कुमार सिंह को 59 हजार नौ सौ 23 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रामविचार राय ने राजू कुमार सिंह को 10 हजार छह सौ 60 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट अजीमुल्लाह अंसारी, 6 हजार सात सौ 16 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

यह भी पढ़ें: आज की ताजा खबर, Hindi News, हिंदी न्यूज़ लाइव, 14 नवंबर 2025 LIVE: आज आएंगे बिहार चुनाव के नतीजे, नीतीश-तेजस्वी के बीच ताज की लड़ाई

प्रत्याशी का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थितिजीत का अंतर (वोटों में)
रामविचार रायआरजेडी (RJD)70,583विजेता10,660
राजू कुमार सिंहबीजेपी (BJP)59,923उपविजेता
अजीमुल्लाह अंसारीनिर्दलीय (Independent)6,716तीसरा स्थान