भारतीय रेल ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में 10,500 कर्मियों की भर्ती की है। इनमें से कॉन्स्टेबल की 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पिछले साल मई में शुरू हुई थी और हाल ही में समाप्त हुई है। कुल 10,500 कर्मियों में 1,120 उप-निरीक्षक, 8,619 कॉन्स्टेबल और 798 सहायक कर्मी पद पर भर्ती हुए हैं।

82 लाख से ज्यादा आवेदन मिलेः अधिकारी ने बताया कि आरपीएफ में महिला कॉन्स्टेबल की संख्या महज 2.25 फीसदी है जिसे देखते हुए रेल मंत्रालय ने महिलाओं को सशक्त करने और इस बल में उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलओं की भर्तियां करने को प्रमुखता दी।केंद्रीय भर्ती समिति के अध्यक्ष अतुल पाठक ने मीडिया से शनिवार को कहा, ‘‘ आरपीएफ की सबसे बड़ी भर्ती में हमें 82 लाख से ज्यादा आवेदन मिले। इनमें से 14.25 लाख आवेदन उप निरीक्षक पद के लिए मिले जबकि इस पद के लिए सिर्फ 1,120 सीटें हैं।
National Hindi News, 22 September 2019 LIVE Updates: देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सहायक पद के लिए मिले नौ लाख आवेदनः वहीं कॉन्स्टेबल के लिए 59 लाख लोगों ने आवेदन दिया था। इसके अलावा सहायक पद के लिए नौ लाख आवेदन मिले थे।’’ मौजूदा समय में पाठक प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त हैं। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षकों के कुल 1,120 पद पर 819 पुरुष और 301 महिलाओं की भर्ती हुई है। इसके अलावा 8,619 कॉन्स्टेबल की भर्ती हुई जिनमें से 4,403 पुरुष और 4,216 महिलाएं हैं।
Uttar Pradesh Rains, Weather Forecast Today Live Updates: उत्तर प्रदेश में आई बाढ़ की खबरों के लिए क्लिक करें

400 केंद्रों पर ली गई लिखित परीक्षाएंःसभी सफल उम्मीदवारों के शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा हो चुकी है और अभी उनका पुलिस सत्यापन चल रहा है। पाठक ने बताया कि देश के कुल 400 केंद्रों में इन पदों के लिए लिखित परीक्षाएं आयोजित हुई थीं।