महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग महिला अपने रूम में मृत पाई गईं, जिसका गला कटा हुआ था। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब मृतक के दामाद और बेटी उनके कमरे में गए। महिला का गला कटा हुआ था। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या उनके ही पति ने की है और बाद में खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की, क्योंकि उनके भी गले और हाथों में चोट के निशान हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार सुबह पुणे के बावधन में एक 75 वर्षीय महिला अपने बंगले में मृत पाई गई थीं, इस दौरान उनके पति के हाथ और गले पर चोट के निशान भी दिखे थे। पुलिस को संदेह है कि 79 वर्षीय पति महेंद्र कुमार जैन ने ही अपनी पत्नी आशा जैन की हत्या कर दी और फिर अपनी जान लेने की कोशिश की। इसके चलते ही वे भी घायल हो गए।

आशा नाम की मृतक महिला की मौत का पता तब चला, जब उनके ही घर में साथ रहने वाले उनकी बेटी और दामाद ने उनके कमरे में उन्हें देखने के लिए गए, क्योंकि वे चाय लेकर नहीं आईं थीं। दोनों लोग महिला और पुरुष को अस्पताल लेकर गए जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया और पति महेंद्र कुमार का इलाज फिलहाल जारी है।

पुलिस को बुजुर्ग पति पर शक

ऐसा लगता है कि पति महेंद्र कुमार ने अपने पत्नी आशा को गला काटकर उसकी हत्या कर दी और फिर अपने गले को भी दबाने की कोशिश की। इसके चलते उनके हाथ में भी गंभीर चोटें आईं हैं। उन्होंने कथित तौर पर धारदार हथियार का इस्तेमाल किया। इस मामले में पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि केस की तह तक जाने के लिए मृतक महिला के पति का जल्द ही बयान लेंगे।

हालांकि पुलिस को भी प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि बुजुर्ग पति ने पहले अपनी पति को गला रेतकर मार डाला और फिर सुसाइड करने के लिए धारदार हथियार का इस्तेमाल किया। हालांकि इसमें उन्हें सफलता नहीं मिल पाई और बेटी दामाद को महिला की मौत का पता चल गया।