महाराष्ट्र के पुणे से एक रेप की घटना सामने आई है। पुणे के शिरूर तालुका के एक गांव में एक युवती से सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। पुणे पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी है। 1 मार्च को चाकू की नोक पर इस लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के नाम अमोल पोटे और किशोर काले है।

इस घटना पर पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के मुताबिक आरोपी किशोर काले ड्राइवर का काम करता है जबकि आरोपी अमोल पोटे मजदूरी का काम करता है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 7 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

क्या है घटना?

पुलिस के मुताबिक 19 साल की लड़की मध्य प्रदेश से पुणे के शिरूर में अपने रिश्तेदारों के पास आई थी। रात करीब 11 बजे किशोर काले और अमोल पोटे दोनों ने इस युवती से संपर्क किया। वे दोनों उस वक्त बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान दोनों ने पीड़िता को चाकू से डराया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला और उसके चचेरे भाई को ‘अश्लील कृत्य’ करने के लिए मजबूर किया और वीडियो पर रिकॉर्ड किया और उसके बाद उसके साथ बलात्कार किया।

100 पुलिसवाले, ड्रोन, खोजी कुत्ते और एक गलती…, आधी रात ऐसे पकड़ा गया आरोपी Dattatraya Gade; कहां छिपा था?

इतना ही नहीं, उन्होंने उसके साथ खड़े उसके रिश्तेदार की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी ले लीं। दोनों आरोपियों ने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया था। दोनों ने धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। साथ ही धमकी दी कि तुम्हारे रिश्तेदार को जान से मार देंगे। वे दोनों लड़की के सोने के गहने और उसके पास मौजूद पैसे लेकर भाग गए।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची

जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने भी घटनास्थल का दौरा किया और अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इंडियन एक्सप्रेस ने यह खबर दी है। यह बात भी सामने आई है कि इस मामले में 2 मार्च को एफआईआर दर्ज की गई थी। पीड़ित लड़की अपने रिश्तेदार के साथ खड़ी होकर बात कर रही थी, तभी दो लोग आए और दोनों को चाकू दिखाकर डरा दिया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसके रिश्तेदार को जान से मारने की धमकी दी।