Prophet Remarks Telangana BJP MLA T Raja: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने वाले तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तारी के कुछ घंटों के भीतर रिमांड वापस करने के बाद जमानत दे दी। गिरफ्तारी के दौरान दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41 का पालन नहीं किए जाने के बाद अदालत ने राजा की रिहाई का आदेश दिया।
पैगंबर मुहम्मद पर कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किए गए टी राजा सिंह को चेतावनी के साथ रिहा कर दिया गया।
बता दें, सोमवार को भाजपा विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की आलोचना करते हुए एक वीडियो जारी किया था। जिन्होंने हाल ही में शहर में कार्यक्रम किया था। इसके बाद राजा सिंह को कथित तौर पर इस्लाम के खिलाफ कुछ टिप्पणी करते हुए भी देखा गया है।
राजा सिंह के खिलाफ धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने, जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्यों से संबंधित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसका उद्देश्य किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को उसके धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करना और दूसरों के बीच आपराधिक धमकी देना था।
इस बीच राजा सिंह को भाजपा से निलंबित कर दिया गया और पार्टी ने उनसे 10 दिन के भीतर जवाब मांगा है कि उन्हें निष्कासित क्यों न किया जाए।बता दें, राजा सिंह विवादित टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। इस साल की शुरुआत में, उन्होंने कहा था कि जिन देशद्रोहियों ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के समर्थन में वोट नहीं दिया, उन्हें चुनाव के बाद नतीजे भुगतने होंगे।
टी राजा के बयान पर ओवैसी ने क्या कहा-
टी राजा सिंह विवादास्पद टिप्पणी पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने नूपुर शर्मा से कोई सबक नहीं लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना को खत्म करना चाहते हैं। एक उपचुनाव के लिए आग लगाना चाहते हैं। बीजेपी मुसलमानों और पैगंबर मोहम्मद से नफरत करती है। बीजेपी के बड़े नेताओं की इजाजत के बिना इस तरह की गंदगी और बकवास बात नहीं कही जा सकती।
कांग्रेस नेता ने शहर में आग लगाने की दी थी धमकी
टी राजा के विवादित बयान के बाद तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राशिद खान ने गिरफ्तारी ने होने पर शहर में आग लगाने की धमकी दी थी। राशिद ने कहा था कि अगर उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो शहर में आग लगा दूंगा। कानून-व्यवस्था अगर टूट गई तो फिर मैं जिम्मेदार नहीं रहूंगा। वह हमेशा से रसूल की शान में गुस्ताखी करता आया है। सीएम सो रहे हैं, गृहमंत्री सो रहे हैं. उन्होंने लोगों को सड़कों पर उतरने के लिए कहा था।