सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए 26 घंटों तक धरना प्रदर्शन कर जबर्दस्त चर्चा में रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर इस मुद्दे को गर्माने की तैयारी में हैं। मंगलवार (13 अगस्त) को प्रियंका उम्भा गांव जा रही हैं। यह वही गांव है जहां जमीन विवाद के चलते करीब 200 से ज्यादा लोगों ने मिलकर 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।
इसके बाद प्रियंका उनके परिजनों से मिलने पहुंची थी लेकिन रास्ते में ही उन्हें रोक दिया गया। योगी सरकार के इस कदम से गुस्साईं प्रियंका भूख हड़ताल पर बैठ गई थीं। इसके बाद धरनास्थल पर ही उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। प्रियंका की इस मुलाकात को बीजेपी नेताओं ने फोटो पॉलिटिक्स और लाशों की राजनीति करार दिया था।
National Hindi News, 13 August 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें
ये है प्रियंका गांधी का कार्यक्रमः मंगलवार को प्रियंका के दोपहर करीब डेढ़ बजे तक उम्भा जाने का कार्यक्रम है। वे करीब एक घंटा यहां रूकेंगी और सामूहिक हिंसा के पीड़ित आदिवासी परिवारों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे वे वाराणसी रवाना हो जाएगी।
Bihar News Today, 13 August 2019: बिहार से जुड़ी खास खबरों के लिए क्लिक करें
[bc_video video_id=”6061409022001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदारों में प्रियंका का नामः लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में उतरने के बाद प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था। हालांकि वे अपने प्रचार क्षेत्र में अमेठी समेत 42 सीटों में से एक पर भी कांग्रेस को जीत नहीं दिला पाईं, लेकिन इसके बाद भी वे योगी और मोदी सरकार के खिलाफ लगातार सक्रिय रहीं। कांग्रेस में राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद से ही अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने प्रियंका गांधी को बागडोर सौंपने की इच्छा जताई है। हालांकि फिलहाल सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। माना जा रहा है कि आगे प्रियंका को कमान सौंपी जा सकती है।
Jammu and Kashmir Issue Live Updates: कश्मीर के हालात से जुड़ी ताजा खबरों के लिए क्लिक करें