पीरपैंती विधानसभा सीट पर इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। पहले राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद, इस सीट पर भाजपा के मुरारी पासवान ने बढ़त बना ली है, जिनके खिलाफ आरजेडी के राम विलास पासवान मैदान में उतरे हैं।

भाजपा और राजद आमने-सामने हैं और दोनों ही पार्टियां अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं। यहां 11 नवंबर 2025 को मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। यह सीट बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से एक है और भागलपुर जिले में स्थित है।

Bihar Assembly Election Results LIVE

गंगा नदी के किनारे बसा पीरपैंती धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। इस प्रखंड में 89 गांव और 29 पंचायतें शामिल हैं। यहां के लोगों की आजीविका मुख्य रूप से कृषि, मछली पालन, व्यापार और परिवहन पर आधारित है। उपजाऊ भूमि और नदी तट का यह क्षेत्र न केवल आर्थिक दृष्टि से समृद्ध है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।

Bihar Election Commission Result 2025 LIVE

पीरपैंती के 2020 के विधानसभा चुनाव का हाल

क्रम संख्याउम्मीदवारपार्टीवोट
1ललन कुमारबीजेपी96229
2राम विलास पासवानआरजेडी69210
3अमन कुमारनिर्दलीय12720

पीरपैंती विधानसभा सीट का गठन 1951 में हुआ था और पहला चुनाव 1952 में आयोजित हुआ। शुरुआती दशकों में इस सीट पर कांग्रेस का वर्चस्व कायम रहा, लेकिन वर्ष 2000 के बाद से यहां राजद और भाजपा के बीच बारी-बारी से सत्ता बदलती रही है। यह सीट अब मुख्य रूप से इन्हीं दो दलों के बीच मुकाबले के लिए जानी जाती है। 2015 में राजद के रामविलास पासवान ने जीत दर्ज की थी, जबकि 2020 में भाजपा के लल्लन कुमार पासवान ने उन्हें पराजित कर सीट पर कब्जा किया।

पीरपैंती के 2015 के विधानसभा चुनाव का हाल

क्रम संख्याउम्मीदवारपार्टीवोट
1राम विलास पासवानआरजेडी80058
2ललन कुमारबीजेपी74914
3हीरालाल पासवानसीपीआई4622

2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी लल्लन कुमार पासवान को 96,229 वोट, जबकि राजद उम्मीदवार रामविलास पासवान को 69,210 वोट मिले थे। इस बार राजद से रामविलास पासवान ही हैं मैदान में जबकि बीजेपी ने मुरारी पासवान को उम्मीदवार बनाया है। आमने-सामने हैं, जिससे मुकाबला और भी रोचक हो गया है। 2020 में यहां 3,25,919 पंजीकृत मतदाता थे, जो 2024 लोकसभा चुनाव तक बढ़कर 3,53,124 हो गए। इस क्षेत्र में अनुसूचित जाति के मतदाता 13.31%, अनुसूचित जनजाति के 11.65%, और मुस्लिम मतदाता 11.7% हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 2025 में पीरपैंती की जनता फिर भाजपा पर भरोसा जताती है या राजद को मौका देती है।