Bihar News: कहते हैं ना कि नाम जुबान पर उतर आते हैं। शायद ऐसा ही नीतीश कुमार के साथ हुआ है। हुआ यूं कि नीतीश कुमार मंगलवार (27 सितंबर) को पटना में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। लोगों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को खुले मंच से मुख्यमंत्री बताया दिया। मुख्यमंत्री तेजस्वी नीतीश कुमार की ये बात सुनकर वहां बैठे लोग दंग रह गए। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। मंच से लोगों को संबोधित करते उनकी जुबान फिसल गई।
दरअसल, मंगलवार (27 सितंबर) को कई नवनियुक्त पशु चिकित्सा अधिकारी एवं मत्स्य सुधार अधिकारियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी पटना के ज्ञान भवन में किया गया। यह व्यवस्था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और पशु एवं मत्स्य संपदा विभाग मंत्री अफाक आलम मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करना शुरू किया तो उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जगह मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उनकी जुबान से निकल गया।
नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में और क्या कहा जानिए
इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि आज न केवल नियुक्ति पत्र, बल्कि पदस्थापन कहां होगा। ये भी पता चल जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनकी नियुक्ति अभी नहीं हुई है। उन्हें भी जल्द नियुक्त किया जाएगा। नीतीश कुमार ने कहा कि नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में हर क्षेत्र में विकास दर नीचे जा रही है। हमारे तरफ से की जाने वाली हर छोटी चीज को विचारों में संग्रहित किया जाना चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बाद गठबंधन पर फैसला
कार्यक्रम से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा, “वह बहुत जल्द पूर्णिया में रैली करने वाले हैं। पूर्णिया में रैली कर हर पहलू को देखेंगे। हम यह भी देख सकते हैं कि पूर्णिया में क्या काम हुआ है और हम बिहार की घटना पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।” वहीं, सोनिया गांधी से मुलाकात में नीतीश कुमार ने कहा कि हम और लालू जी उनसे मिलने साथ-साथ गए थे। अभी कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होना है। चुनाव के बाद हम सब मिलकर फैसला लेंगे।