बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित की मांग की गई है। नीतीश कुमार के अलावा ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के मुखिया नवीन पटनायक को भी भारत रत्न देने की मांग की गई है। ये मांग किसी और ने नहीं बल्कि मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने की है। साथ ही साथ गिरिराज ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

नीतीश कुमार ने किया है विकास का बहुत काम

गिरिराज सिंह ने दावा करते हुए कहा कि आगामी बिहार चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार के मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने बिहार के विकास के लिए बहुत काम किया है।

‘लालू राज में था जंगलराज’

गिरिराज ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में जंगल राज को खत्म किया है। इसलिए उनको भारत रत्न दिया जाना चाहिए। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के युवा जंगलराज को नहीं देखे हैं। इस वजह से कभी-कभी दिग्भ्रमित हो जाते हैं।

‘सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने देंगे 2500 रुपये’, तेजस्वी यादव ने की ‘माई-बहिन मान योजना’ की घोषणा

वहीं केंद्रीय मंत्री और बिहार के मुंगेर से जेडीयू सांसद ललन सिंह ने गिरिराज के बातों को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार नीतीश कुमार को भारत रत्न देती है तो ये पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। नीतीश कुमार ने पूरे बिहार को बदहाली से निकालकर विकास के दौर में पहुंचाया है।

नीतीश कुमार कर रहे प्रगति यात्रा

नीतीश कुमार की बात करें तो वो 23 दिसंबर से बिहार में प्रगति यात्रा के पहले चरण की शुरुआत की है। यह यात्रा 28 दिसंबर तक चलेगी। यह यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू होकर पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, मुजफ्फरपुर तक जाएगी। वहीं यात्रा का दूसरा चरण नए साल में 7 जनवरी से 14 जनवरी तक चलेगा।

केंद्र सरकार में बीजेपी की सहयोगी दल के रूप में जेडीयू एनडीए गठबंधन का हिस्सा है। इसके साथ ही बिहार में बीजेपी और जेडीयू की सरकार है। वहीं आगामी चुनाव दोनों दल साथ ही लड़ेंगे साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

यहां पढ़िए बिहार की खबरें