भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी को उनके इलाके में घेरने के मकसद से आम आदमी पार्टी (आप) की महिला शाखा ने बुधवार को गीता कालोनी से कृष्णा नगर और आस पास के इलाकों में रैली निकाली। रैली गीता कोलोनी स्थित आप के दफ्तर से निकाली गई, जो आगे कृ ष्णा नगर विधानसभा में धूमी। इसमें आप की महिला शाखा की देश भर की सदस्यों ने हिस्सा। आप की महिला शक्ति नाम से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व बैंक कर्मी मीरा सान्याल, अदाकारा गुल पनाग, समाज सेवी अंजलि दमानिया, और कंचन चौधरी समेत दूसरी नेता भी शामिल थीं।

आम आदमी पार्टी ने महिला सुरक्षा के मसले पर अपनी अहमियत दिखाने के साथ ही महिला शक्ति के जरिए अमना शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी ने इसके लिए अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी क ी महिला व मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार बेदी की विधानसभा सीट का चयन किया। आप की महिला विंग (प्रकोष्ठ ) से इस रोड शो क ी अगुआई अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से आप की उम्मीदवार रहीं गुल पनाग ने की। पनाग ने रैली की शुरुआत अपने चिर-परिचित अंदाज में बुलेट मोटरसाइकिल चलाकर किया। आप की टोपी पहने पनाग ने बाइक पर सवार हो कर पूरे रास्ते लोगों से आप को वोट देने की अपील करते हुए आगे बढ़ रही थीं। सड़क व गलियों के दोने ओर बड़ी संख्या में लोग रैली का स्वागत व समर्थन के वादे करते भी दिखे।

इस मौके पर गुल पनाग ने कहा कि हमारा मानना है कि समाज में महिलाओं की बराबर की हिस्सेदारी है। इसलिए समाज में महिलाओं क ो भी पूरी अहमियत मिलनी चाहिए। महिला हित पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है। महिला सुरक्षा, महिला शिक्षा और समान रूप से उन्हें आगे बढ़ने के मौके मुहैया कराना सरकारों की जिम्मेदारी है। इसके लिए हमारी पार्टी शुरू से ही महिला सुरक्षा पर सक्रिय रही है।

अंजलि दमानिया ने बताया कि महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण के मामले में आप दूसरी पार्टियां से अलग है। हमने महिलाओं की सक्रिय भागादारी सुनिश्चित करने की कोशिश है। इसके अलावा महिलाओं से जुड़े मुद्दों क ो बेहद संवेदनशीलता से उठाया गया है। आगे भी हमारी कोशिश रहेगी कि दिल्ली की महिलाएं सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने कहा कि आप क ी महिला सदस्य मुखौटा या रबर स्टैंप नहीं होतीं। उनकी पार्टी में सक्रिय भागीदारी रहती है। हम सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर काम करते हैं। केवल राजनीतिक नारेबाजी नहीं। मीरा सान्याल ने भी पार्टी की महिला नीतियों पर रोशनी डाली।