Shahbad Dairy Murder Case: दिल्ली शाहबाद डेरी (Shahbad Dairy) इलाके में एक नाबालिग लड़की की चाकू से गोदकर हुई हत्या ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। 16 साल की इस लड़की पर चाकू से कई बार किए गए। उसके सिर को भी बड़े पत्थर से कुचल दिया। घटना से सीसीटीवी को देख लोग सिहर उठे। आरोपी साहिल ने लड़की पर 16 बार चाकू से वार किया। अब इस मामले में कई खुलासे सामने आए हैं। आरोपी साहिल घटना को अंजाम देने के बाद अपनी बुआ के घर बुलंदशहर भाग गया था जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
रिठाला में छुपाया हथियार
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक आरोपी साहिल हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। उसने रिठाला में हथियार को छुपाया इसके बाद बुलंदशहर भाग गया। साहिल ने पुलिस को चकमा देने के लिए दो बसें बदली थीं। सूत्र बताते हैं कि इस दिल दहला देने वाली वारदात के करीब 10 मिनट बाद स्थानीय लोगों ने दिल्ली पुलिस के बीट अफसर को इसकी सूचना दी। अब तक की पड़ताल में पता चला है कि वारदात के वक्त लड़की के पास मोबाइल फोन नहीं था। लेकिन आरोपी के पास मोबाइल फोन था, जिसे उसने घटना के बाद स्विच ऑफ कर लिया था। दिल्ली पुलिस ने इस फोन को भी बरामद कर लिया है। पुलिस आज साहिल को कोर्ट में पेश करेगी।
रुद्राक्ष और कलावा में तस्वीर आई सामने
आरोपी साहिल की एक तस्वीर सामने आई है। इसमें वह रुद्राक्ष की माला और हाथ में कलावा बांधे नजर आ रहा है। इस तस्वीर को लेकर कई लोगों को सवाल उठाए हैं। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने इसे लव जेहाद का मामला बताया है। बता दें कि घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरन हो रहा है।
लव ट्रायंगल की वजह से हुई हत्या?
पुलिस की जांच में नाबालिग की हत्या के पीछे लव ट्रायंगल की बात सामने आई है। साहिल और लड़की पिछले तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे। लड़की प्रवीण नाम के एक लड़के के साथ रिलेशन में थी। उसके नाम का टैटू भी उसके हाथ पर बना है। उससे ब्रेकअप के बाद वह साहिल के साथ रिलेशन में आ गई। जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले लड़की फिर प्रवीण के संपर्क में आ गई और साहिल से ब्रेकअप करना चाह रही थी। शनिवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। साहिल ने उसे धमकी भी दी थी कि वह किसी से बात ना करे।