छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के हमले की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने उन जवानों पर हमला किया, जो अपने कैंप से बाहर निकले हुए थे। इस हमले में 2 जवानों के शहीद होने की जानकारी मिली है।

ओडिशा के मयूरभंज में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ‘शत्रुघ्न सिन्हा अभी-अभी ही कांग्रेस में गए हैं। जब वो बीजेपी में थे तो राष्ट्रवाद की बातें किया करते थे। अब वो जिन्ना को महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसा महान नेता बता रहे हैं। कांग्रेस नेता उस जिन्ना की तारीफ कर रहे हैं जिसने देश को विभाजित कर दिया।’

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार (27 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात लखनऊ में हुई। उल्लेखनीय है कि राजनाथ लखनऊ से ही बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

Live Blog

18:39 (IST)27 Apr 2019
मुलायम से मिलने उनके घर पहुंचे राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार (27 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात लखनऊ में हुई। उल्लेखनीय है कि राजनाथ लखनऊ से ही बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

18:34 (IST)27 Apr 2019
चेन्नई मौसम विभाग के डायरेक्टर ने चक्रवाती तूफान पर दी सूचना

चेन्नई के मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एस बालचंद्रन ने कहा, 'दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव के चलते चक्रवाती तूफान तेज हो गया है। फिलहाल यह चेन्नई से 1250 किमी दक्षिण-पूर्व में है। इसके और तेज होने और 30 अप्रैल तक उत्तर-पूर्व दिशा में मुड़कर आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्से तक जाने की आशंका है।'

18:29 (IST)27 Apr 2019
देवा शरीफ दरगाह पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी बाराबंकी में रोड शो किया। उन्होंने देवा शरीफ दरगाह में भी प्रार्थना की।

16:56 (IST)27 Apr 2019
उन्नाव में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक रोड शो किया।

15:37 (IST)27 Apr 2019
बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद सनी देओल का पहला रोड शो, बाड़मेर में कैलाश चौधरी के लिए किया प्रचार

बॉलीवुड अभिनेता से बीजेपी नेता बनने के बाद सनी देओल ने शनिवार (27 अप्रैल) को अपना पहला चुनावी रोड शो किया। उन्होंने राजस्थान के बाड़मेर में मानवेंद्र सिंह के खिलाफ लड़ रहे कैलाश चौधरी के लिए प्रचार किया। 

15:35 (IST)27 Apr 2019
जड़ेजा-बुमराह-शमी को अर्जुन अवॉर्ड देने की सिफारिश

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने पूनम यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जड़ेजा के नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजे हैं।

15:34 (IST)27 Apr 2019
गंभीर पर बिना अनुमति जनसभा करने का आरोप, EC ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

बीजेपी नेता गौतम गंभीर के खिलाफ बिना अनुमति जनसभा करने का आरोप लगा है। चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ पूर्वी दिल्ली में हुई एक जनसभा को लेकर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

14:36 (IST)27 Apr 2019
Air India Flights Delay: रात साढ़े 8 बजे तक करीब दो घंटे देरी से उड़ेंगी 155 फ्लाइट्स

सर्वर में आई समस्या के चलते 6 घंटे तक बंद एयर इंडिया की उड़ानें भले ही सुबह शुरू हो गई लेकिन देरी अभी भी जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 155 उड़ानों में रात साढ़े 8 बजे तक औसतन दो घंटे की देरी होगी। एयर इंडिया समूह रोजाना करीब 674 उड़ानों का परिचालन करता है। इस समूह में उसकी सहायक कंपनियां अलायंस एअर और एअर इंडिया एक्सप्रेस भी शामिल हैं।

14:21 (IST)27 Apr 2019
रायबरेली में बोले राहुल- एक भी युवा ऐसा नहीं जो कहे- हां चौकीदार ने रोजगार दिया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'देश में एक भी युवा ऐसा नहीं है जो कहे- हां चौकीदार ने मुझे रोजगार दिया, क्योंकि देश की बेरोजगारी दर 45 सालों में सर्वाधिक है। 70 सालों में किसी ने भी नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स जैसा मूर्खतापूर्ण काम नहीं किया।'

14:17 (IST)27 Apr 2019
आलू किसानों को पेप्सिको का ऑफर, अदालत के बाहर करें समझौता

पेप्सिको इंडिया ने गुजरात के आलू किसानों को गैर-अदालती समझौता करने का ऑफर दिया है। पेप्सिको का कहना है कि कुछ लोगों ने उसके रजिस्टर्ड बीजों को गैरकानूनी तरीके से इस्तेमाल किया है। कंपनी ने कहा है कि वो आलू उत्पादन कार्यक्रम का हिस्सा बन सकती है, इससे पैदावार में सुधार होगा, गुणवत्ता बढ़ेगी और अच्छी कीमतें मिलेंगी।

14:11 (IST)27 Apr 2019
शत्रुघ्न ने कांग्रेस को बताया था जिन्ना की पार्टी, चिदंबरम ने यूं दी प्रतिक्रिया

शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'उनके जो भी विचार हैं, उन्हें समझाना चाहिए। लेकिन कुछ दिनों पहले तक ही वे बीजेपी का हिस्सा थे, ऐसे में बीजेपी को बताने दीजिए कि वे इतने सालों तक बीजेपी का हिस्सा क्यों थे? कांग्रेस के हर सदस्य के बयान को समझाना मेरा काम नहीं है। मैं सिर्फ पार्टी की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट कर सकता हूं।' उल्लेखनीय है कि सिन्हा ने कांग्रेस को जिन्ना की पार्टी बता दिया था। 

शत्रुघ्न सिन्हा का पूरा बयान पढ़ने के लिए क्लिक करें

13:32 (IST)27 Apr 2019
बीजेपी में शामिल हुए सेना के 7 दिग्गज पूर्व अधिकारी, ये हैं नाम

Lok Sabha Election 2019: सेना में रह चुके सात दिग्गज पूर्व अधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सभी ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी में शामिल होने वालों में लेफ्टिनेंट जनरल जेबीएस यादव, लेफ्टिनेंट जनरल आरएन सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल एसके पट्याल, लेफ्टिनेंट जनरल सुनीत कुमार, लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कोहली, कर्नल आरके त्रिपाठी और नवनीत मगांव शामलि हैं।

12:47 (IST)27 Apr 2019
UP Board Exam Result: 10th में गौतम रघुवंशी और 12वीं में तनु ने किया टॉप

यूपी बोर्ड परीक्षा के 10वीं-12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित हुए। 12वीं में 70 फीसदी छात्र पास हुए। 10वीं में 80 फीसदी छात्र पास हुए। दसवीं में कानपुर के गौतम रघुवंशी ने टॉप किया था। वहीं 12वीं में बागपत के हरेंद्र तोमर ने टॉप किया।

12:35 (IST)27 Apr 2019
ऐसा होगा 20 रुपए का नया नोट, सामने आई तस्वीर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही 20 रुपए का नया नोट जारी करेगा। इसकी तस्वीर सामने आ गई है। 2000, 500, 100, 50 और 10 के बाद अब यह छठे मूल्य वर्ग का नया नोट जारी किया जाएगा।

12:27 (IST)27 Apr 2019
New Delhi: ललिता पार्क के पास झुग्गियों में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर

देश की राजधानी दिल्ली में झुग्गियों में आग लगने की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ललिता पार्क इलाके में स्थित झुग्गियों में भीषण आग लगने से काफी नुकसान हो गया है। फायर ब्रिगेड की करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

12:23 (IST)27 Apr 2019
कन्नौज में बोले पीएम- 2014 का रिकॉर्ड टूटना तय, बसपा ने मोदी को हराने के लिए बाबासाहेब को गाली देने वालों को गले लगाया

कन्नौज में सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन को निशाने पर लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'बहनजी खुशी-खुशी समाजवादी पार्टी के लिए वोट मांग रही हैं, सिर्फ सत्ता के लिए, मोदी को हराने के लिए आप उन लोगों को गले लगा रही हैं जिन्होंने बाबासाहेब को गाली दी?' 

12:20 (IST)27 Apr 2019
Lok Sabha Election 2019: प्रधानमंत्री मोदी ने कन्नौज में चुनावी रैली की, बोले- काशी की भीड़ देखकर बौखलाए 'महामिलावटी'

Lok Sabha Eleciton 2019: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। तिर्वा में हो रही इस सभा में उन्होंने कहा, 'समाजवादी पार्टी ने अंबेडकर का अपमान किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग आलू से सोना बनाते हैं।' उन्होंने यहां यह भी कहा कि काशी की भीड़ देखकर महामिलावटी बौखला गए हैं। उल्लेखनीय है बीजेपी अब तक महागठबंधन को महामिलावट कहकर तंज कसती रही है। कन्नौज से सपा ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारा है।

11:53 (IST)27 Apr 2019
छत्तीसगढ़ के मंत्री रवींद्र चौबे को हार्ट अटैक, लखनऊ के अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ः भूपेश बघेल सरकार मे मंत्री रवींद्र चौबे को हार्ट अटैक आने की खबर मिली है। उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

11:00 (IST)27 Apr 2019
मुंबई कोंकण कन्या एक्सप्रेस में सफर के दौरान बच्चे को दिया जन्म, 1 रुपी क्लिनिक के स्टाफ ने की मदद

ठाणे स्टेशन के पास ट्रेन में एक 20 वर्षीय महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। महिला को मुंबई कोंकण कन्या एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा हुई। घटना शनिवार (27 अप्रैल) को सुबह के समय की है। महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद ठाणे स्टेशन पर मौजूद '1 रुपी क्लिनिक' के स्टाफ ने मदद की।

10:19 (IST)27 Apr 2019
बहाल हुई एयर इंडिया की उड़ानें, आज दिनभर देरी की संभावना

एयर इंडिया की उड़ानें एक बार फिर सुचारू हो गई हैं। सर्वर में आई खराबी को सुबह 8:45 बजे ठीक कर दिया गया। एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने आज (27 अप्रैल को) दिनभर उड़ानों में देरी की संभावना जताई है।

09:21 (IST)27 Apr 2019
कर्नाटक पुलिस को मिली थी 8 राज्यों में हमले की धमकी, अफवाह निकली

Sri Lanka Serial Blast के बाद दक्षिण भारत में भी आतंकी हमलों की आशंका के चलते सख्ती बरती जा रही है। शुक्रवार (26 अप्रैल) को रामेश्वरम के मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने के बाद कर्नाटक पुलिस को एक फोन कॉल पर धमकी मिली थी। इसमें आठ राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में आतंकी हमलों की धमकी दी थी। हालांकि बाद में महज अफवाह साबित हुई है। इस मामले में एक ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।

09:03 (IST)27 Apr 2019
एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर लौटे मरिमुथु का शानदार स्वागत

तमिलनाडु के रहने वाले गोमाथी मरिमुथु गोल्ड मेडल जीतकर अपने गांव पहुंचे हैं। उन्होंने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 में 800 मीटर कैटेगरी की दौड़ में खिताब जीता है। शुक्रवार (26 अप्रैल) को चेन्नई में उनका हुआ है। उल्लेखनीय है कि दोहा में हुईं 23वीं चैंपियनशिप में भारत ने 17 मेडल जीते हैं।

शानदार स्वागत 

08:12 (IST)27 Apr 2019
एयर इंडिया का सर्वर डाउन, एयरपोर्ट्स पर बढ़ी यात्रियों की भीड़

एयर इंडिया कई सभी उड़ानें तड़के 3.30 बजे से ही प्रभावित हैं। इसके चलते इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की तादाद काफी बढ़ गई है। यह समस्या सीता (SITA) सर्वर के डाउन होने से हुई है।