Meerut News: साल 2020 में नासा के पूर्व वैज्ञानिक और मेरठ निवासी डॉ. रमेश चंद त्यागी का निधन हुआ था। उनकी अंतिम इच्छा था कि उनका मकान शिक्षण के लिए दान किया जाए, तो अब उनकी यह आखिरी इच्छा उनके परिजनों ने पूरी की है। वैज्ञानिक के परिजन ने उनका पुश्तैनी मकान शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) को दान कर दिया है।
मेरठ के बुढ़ाना गेट इलाके में स्थित और लगभग 400 वर्ग मीटर में फैले इस मकान की कीमत करोड़ों रुपये के करीबी की आंकी गई है, जिसे शैक्षणिक विकास में उपयोग के लिए विश्वविद्यालय को सौंप दिया गया है। यह मकान डॉ. त्यागी की इच्छा के अनुरूप यह मकान दान किया गया है ताकि इसका उपयोग भावी पीढ़ियों की बेहतरी के लिए किया जाए।
दान की जमीन की पूरी होगी प्रक्रिया
जानकारी के मुताबिक इस प्रक्रिया में डॉ. त्यागी के बेटे डॉ. दिनेश त्यागी के साथ अमेरिका में रहने वाली नासा के पूर्व वैज्ञानिक की भतीजी शिखा त्यागी ने दान को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला के साथ बैठक में शिखा त्यागी ने अपने चाचा की इच्छा बताई कि मकान का उपयोग शैक्षणिक उद्देश्यों, विशेष रूप से पुस्तकालय या अध्ययन केंद्र के लिए किया जाए।
CCSU ने स्वीकार कर लिया है मकान
कानूनी मंजूरी प्राप्त करने के बाद विश्वविद्यालय ने यह दान स्वीकार कर लिया और आधिकारिक रूप से संपत्ति पर कब्जा कर लिया। प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने दान की पुष्टि करते हुए कहा कि यहां पुस्तकालय भी हो सकता है। लर्निंग कंप्यूटर सेंटर भी हो सकता है। डॉ रमेश चंद त्यागी जी संगीत के बहुत शौकीन थे और संगीत को लेकर भी कुछ हो सकता है। फिलहाल इसका निर्णय कमेटी करेगी।
डॉक्टर त्यागी का 2020 में हुआ था निधन
एक प्रमुख भौतिक विज्ञानी डॉ. त्यागी का 2020 में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उन्होंने भारत के वैज्ञानिक समुदाय में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका एक प्रतिष्ठित करियर था, जिसमें 1970 के दशक में नासा के साथ काम करना और बाद में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की सॉलिड स्टेट फिजिक्स प्रयोगशाला में मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी के रूप में कार्य करना शामिल था, जहां उन्होंने भारत के मिसाइल विकास कार्यक्रम में योगदान दिया।
डॉ. त्यागी को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश की रक्षा परियोजनाओं पर काम करने के लिए भारत वापस बुलाया था।
(इनपुट-भाषा)