BJP Blow To AAP: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान से ठीक पांच दिन पहले भाजपा ने आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका दिया। आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह ने अपनी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। वह भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की। कमांडो सुरेंद्र सिंह 2008 में मुंबई में हुए आतंकी घटना में बदमाशों का मुकाबला करते हुए घायल हो गये थे। वह दिल्ली के कैंट एरिया से आम आदमी पार्टी के विधायक चुने गये थे।
कमांडो सुरेंद्र सिंह के अलावा त्रिलोकपुरी क्षेत्र से पूर्व विधायक राजू धींगान और गोकलपुर से पूर्व विधायक चौधरी फतेह सिंह ने भी मंगलवार को भाजपा का दामन थामा। आम आदमी पार्टी के तीनों पूर्व विधायकों को सदस्यता दिलाने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के विजन से प्रभावित हो कर इन तीनों नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। सभी का बीजेपी परिवार में हार्दिक स्वागत है।”
तीन पूर्व विधायक पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। पात्रा ने कहा, “आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है और उसके अपने नेता और कार्यकर्ता उसका समर्थन नहीं कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार का प्रमाण यह है कि उनके तीन पूर्व नेता आज भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं।”
उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने के अपने वादे में विफल रहे। जिस बात को वे अक्सर कहते थे कि वह सत्ता में आने पर ऐसा करेंगे। पात्रा ने कहा, “अब उनसे पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने दिल्ली में अपनी आठ साल की सरकार के दौरान कितने लोगों को जेल भेजा है।”
त्रिलोकपुरी से आप के पूर्व विधायक ढींगन ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी में आम स्वयंसेवकों को सम्मान नहीं मिला और यह एमसीडी चुनावों के लिए पार्टी के टिकट वितरण के दौरान स्पष्ट दिखा। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि तीन पूर्व विधायकों के शामिल होने से चार दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान को मजबूती मिलेगी।