Mumbai Rains, Updates, Weather forecast: मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले दो दिन में मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि शनिवार सुबह से मुंबई में लगातार बारिश हो रहे है। ऐसे में पूरा जनजीवन ठप पड़ा है।
सलमान खान ने आईफा 2019 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुंबई की बारिश पर बोलते हुए कहा कि इस बार की बारिश देख के ऐसा लगा रहा है कि जैसे इस बार बप्पा हमारा विसर्जन करने वाले हैं। इस बीच सलमान ने बारिश में साइकल चलाते हुए अपना एक वीडियो सोशल किया है। वीडियो में सलमान मुंबई के सड़को पर बारिश का मजा लेते दिखाई दिए।
Mumbai city in d rains . . Off to the location to shoot for #dabangg3 pic.twitter.com/sVY9Sa3Zdq
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 6, 2019
महाराष्ट्र में पीएम मोदी ने कहा- बप्पा की विदाई के दौरान बहुत सारा प्लास्टिक और कुछ ऐसी चीजे जो जलप्रदुषण का बढ़ावा देती है। वह विसर्जन के दौरान समुद्र में चला जाता हैं। इस बार हमें प्रयास करना है कि ऐसे किसी भी वस्तु को हम पानी में न बहाये।
महाराष्ट्र के मुंबई, नागपुर समेत कई हिस्सों में भारी बारिश से आम लोगों का हाल बेहाल कर है। मुंबई में भारी बारिश की वजह से लोग कुछ ज्यादा ही परेशान है। बारिश के चलते पीएम नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित दौरा भी रद्द हो गया है। उनकी एक रैली नागपुर में होने वाली थी। हालांकि शुक्रवार को मुंबई शहर और आसपास के उपनगरों में बारिश थोड़ी कम हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। लेकिन रात में कई स्थानों पर फिर से बारिश की सूचना मिली है। इसके पहले शहर में बारिश से संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की जान चली गई थी।
गौरतलब है कि मुंबई में ऐसे समय में बारिश हो रही है जब महाराष्ट्र भर में लोग 10 दिवसीय गणेश उत्सव मना रहे हैं। ऐसे में इस उत्सव में भी खलल पड़ सकती है। फिलहाल मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मुंबई में बारिश का पानी रेल की पटरियों पर भी पहुंचा
जलजमाव के कारण मलाड सबवे को बंद किया गया है।
भारी बारिश से मुंबई बेहाल है। देखें वीडियो।
मुंबई के मरिन ड्राइव की ताजा विडियो
मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि अगले दो दिन तक मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।
बारिश का मजा लेते अभिनेता सलमान खान
मुंबई में अगले 6 से 8 घंटों में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। मुंबई के कई इलाके जैसे मुंबई उपनगर, पालघर, अलीबाग, विरार, भिवंडी, घोड़बंद, बोरीवली, कल्याण, दादर, डोंबिवली, गोरेगांव, मलाड, चेंबूर, मालाबार हिल्स, कोलाबा, नवी मुंबई, कुर्ला और ठाणे में भारी जलजमाव हो सकता है।
भारी बारिश के बीच मुंबई का हाल
मुंबई के दादर स्टेशन का वीडियो
मुंबई में बारिश की संभावना को लेकर मुंबई पुलिस ने नई चेतावनी जारी की है। मुंबई पुलिस - भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अधिकारियों ने मुंबई और अन्य तटीय जिलों में अगले 4 घंटे तक तेज बारिश होने के संकेत दिए हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए, हम 'मुंबईकरों' से अनुरोध करते हैं कि वे पर्याप्त सावधानी बरतें और सुरक्षा सुनिश्चित करें।
मुंबई में भारी बारिश की वजह से अस्त-व्यस्त रेल सेवाओं के बीच स्थानीय ट्रेनों का सुगम संचालन सुनिश्चित करने वाले रेलवे के एक इंजीनियर की रेलमंत्री पीयूष गोयल ने तारीफ की। पश्चिमी रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, इंजीनियर हरीश राठौड़ ने बुधवार को अंधेरी और वसाई स्टेशनों के बीच पटरियों पर जलस्तर की निगरानी करने और उसे हटाने के लिये करीब 16 घंटे बाढ़ के पानी में बिताए।
मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को मुंबई तथा आसपास के इलाकों में ‘‘भारी से बहुत भारी बारिश’’ का अनुमान जताया है।
महाराष्ट्र: भारी बारिश के कारण मुबंई के सायन क्षेत्र में भारी बारिश के कारण रोड जलमग्न हो गया है जिससे लोगों आने-जाने काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा हैं।
महाराष्ट्र में पीएम मोदी ने कहा- बप्पा की विदाई के दौरान बहुत सारा प्लास्टिक और कुछ ऐसी चीजे जो जलप्रदुषण का बढ़ावा देती है। वह विसर्जन के दौरान समुद्र में चला जाता हैं। इस बार हमें प्रयास करना है कि ऐसे किसी भी वस्तु को हम पानी में न बहाये।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने आईफा 2019 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुंबई की बारिश पर जोक मारकर सभी को हंसा दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने कहा- "हमेशा हम लोग बप्पा का विसर्जन करते है, लेकिन बप्पा ने बोला इस बार मैं तुम लोगों का विसर्जन करूंगा। शुक्र है कि उनका माइंड चेंज हो गया।''
सांताक्रूज में 23 मिमी और कोलाबा को 25 मिमी मध्यम बारिश हुई हैं। आज संभव है कि बारिश में हल्की वृध्दि हो सकती हैं। उम्मीद है कि इससे जल भराव जैसी स्थिति गंभीर नही होगी। मौसम आरामदायक बने रहने की उम्मीद हैं।
कल रात 8 बजे तक मुंबई के थाणें में 61mm के साथ 4 हजार प्वाइंट का आकड़ा पार कर दिया हैं। थाणें शहर में इस पूरे सीजन 4015 mms बारिश दर्ज की गई है। जबकि थाणें जिला का शहर बदलापुर में 5 हजार तक बारिश दर्ज किया गया। जबकि पूरे सीजन में 5022 mmsदर्ज किया गया ।
जिला सूचना अधिकारी, नागपुर ने कहा कि आईएमडी ने नागपुर और विदर्भ क्षेत्र में अत्यधिक भारी वर्षा का 'रेड अलर्ट' घोषित किया है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नागपुर की प्रस्तावित यात्रा कल स्थगित कर दी गई है।