देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार (25 अप्रैल) को शाम के समय धूल भरी आंधी की शुरुआत हो गई। हालांकि गुरुवार को मौसम विभाग ने 48 घंटों में राजस्थान से धूल भरी आंधी दिल्ली पहुंचने की आशंका जाहिर की थी। लेकिन इसकी आहट चंद घंटों में ही मिल गई। बुधवार (24 अप्रैल) को दिल्ली के अधिकांश इलाकों में पारा 42 के करीब पहुंचता दिख रहा है। विभाग का अनुमान है कि इस हफ्ते के अंत तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र समेत सभी मैदानी राज्यों में मौसम का हाल बिगड़ा हुआ है।

पालम में पारा 43 तक पहुंचाः राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों में गर्म हवाओं का प्रकोप भी शुरू हो गया है। राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार (24 अप्रैल) को 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दिल्ली के रिज में 42.7 डिग्री सेल्सियस तो पालम में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

न्यूनतम तापमान में बड़ा उछालः गर्म हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान मंगलवार (23 अप्रैल) के 22 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर बुधवार (24 अप्रैल) तक 27.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मैदानी इलाकों में गर्मी का हाल लगभग सभी राज्यों में एक जैसा है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में भी चिलचिलाती धूप और पसीने ने लोगों की हालत खराब कर दी है। मध्य प्रदेश के खरगोन में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया।

National Hindi News, 25 April 2019 LIVE Updates: दिनभर की अहम खबरों के लिए क्लिक करें

प्रदूषण भी जानलेवाः राजधानी दिल्ली में गर्मी के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी मुसीबत बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली में हवाओं की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक अगले तीन दिनों में हवा की गुणवत्ता और खराब हो सकती है।