दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव 2017 के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) पिछड़ती हुई नजर आ रही है। आप इस वक्त कांग्रेस से भी पीछे है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पहले नंबर पर है। इस वजह से सोशल मीडिया पर आप और अरविंद केजरीवाल का लगातार मजाक उड़ाया जा रहा है। इसके लिए ट्विटर पर #आप_साफ ट्रेंड कर रहा था। एक ने कहा कि दिल्ली ने आप सरकार के खिलाफ वोट किया है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल को नैटंकी बंद करनी चाहिए।

दूसरे ने लिखा कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी की झाड़ू से MCD साफ कर दिया। यह भी केजरीवाल की जीत है। वहीं अगले ने लिखा कि अब केजरीवाल को डेंगू न हो जाए वरना अभी से ही शुरू हो जायेंगे की सब बीजेपी वालों ने कराया है। इसके अलावा एक ट्वीट में कहा गया कि कल रात दिल्ली मे बारिश हुई हर जगह कीचड़ हो गया आज कमल खिल कर ही रहेगा पर बारिश से कचरा भी बहुत हुआ 1 झाड़ू पूरा बिखरा हुआ था।

देखिए कैसे-कैसे कमेंट किए जा रहे हैं

https://twitter.com/Chaudhary10dec/status/857087099836801027

https://twitter.com/praveen_bajpai/status/857072271730647044

https://twitter.com/iSharmaRavi/status/857078259896512513

https://twitter.com/ErrwindKejriwal/status/857066529795473408