प्रसिद्ध रंगकर्मी, क्लासिकल डांसर अश्विनी एकबोटे की शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 44 वर्षीय एकबोटे ने कई तरह के स्टेज नाटकों में काम किया है। शनिवार शाम को वो पुणे के प्रसिद्ध भारत नाट्यमंदिर में अभिनय कर रही थी इसी दौरान बीच में ही वो स्टेज पर गिर गईं। जिसके बाद उन्हें पास के हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया ।
अश्विनी मराठी रंगमंच में एक जाना-पहचाना नाम थी। रंगमंच के अलावा उन्होंने मराठी सीरियल्स, और फिल्मों में काम किया था। उनके कुछ हिट मराठी नाटकों में एका कशानात, नंदी, तया तिगनाची गोश्टा शामिल हैं। इनके अलावा साल 2001 में अकलीचे कंडे से उन्होंने मराठी फिल्मों में कदम रखा इसके बाद वो साल 2007 में दुमकाता और 2014 में बांवरे प्रेम हे में भी नज़र आईं थी। अश्विनी को अपनी फिल्मों जैसे महागुरू, तप्तापाड़ी और कॉफी आनी ब्राच काही से शोहरत हासिल हुई। इस साल फरवरी में उनकी दो फिल्में एक साथ रिलीज हुईं थी मुंबई टाइम और मराठी टाइगर। मुंबई टाइम में अश्विनी मां के महत्वपूर्ण किरदार में थी तो वहीं मराठी टाइगर में उन्होंने एक कन्नड़ महिला का किरदार निभाया था। इनके अलावा पिछले साल पुणे जाते वक्त अपना साथी यात्रियों के साथ खराब व्यवहार के चलते भी वो सुर्खिों में रहीं थी।
This is extremely shocking!!! Dear friend Ashwini Ekbote no more! So young, so fit, so full of life..! RIP ???
— sonalikulkarni (@sonalikulkarni) October 22, 2016
https://twitter.com/DesaiBhagyesh/status/789878495077736448
Unbelievable… RIP Ashwini Ekbote… pic.twitter.com/EPvl7C2BHx
— Ravi Jadhav (@meranamravi) October 22, 2016

