महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने एक महिला के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। अमृता फडणवीस ने अनिक्षा नाम की एक फैशन डिजाइनर आरोप लगाया कि एक क्रिमिनल मामले में महिला ने उन्हें 1 करोड़ रुपये रिश्वत देने की कोशिश की।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in

लगातार सुर्खियों में रहने वाली अमृता फडणवीस एक दशक पहले नागपुर के एक होनहार नेता की अज्ञात पत्नी थीं, तब से अब तक 43 वर्षीय अमृता ने अपना एक अलग स्थान बना लिया है। एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी अमृता ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर विरोधियों के साथ बहस में पड़ जाती हैं। अमृता एक गायिका हैं। हाल ही में महाशिवरात्रि पर शिव तांडव स्तोत्रम करने के लिए उन्होंने भगवा वस्त्र धारण किया था। इससे पहले वेलेंटाइन डे के लिए एक पॉप संगीत वीडियो में गाना गाया।

डिजाइनर पर FIR मामले पर विधानसभा में मांगा स्पष्टीकरण

अमृता फडणवीस को पति देवेंद्र के प्रोफाइल के चलते महाराष्ट्र सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान की गयी है। हाल ही में उनके द्वारा एक डिजाइनर पर रिश्वत देने के प्रयास का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करने के बाद गुरुवार को विपक्ष ने मामले पर विधानसभा में फडणवीस से स्पष्टीकरण मांगा है।

अमृता के आजाद विचार और व्यवहार अक्सर विपक्ष के ताने का विषय रहे हैं। अप्रैल 2022 में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में, शिवसेना नेता और तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने टिप्पणी की थी, “मैंने अभी जाना है कि मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव गाते हैं। आज तक मुझे यही लगता था कि गाना गाने वाला एक ही होता है।” जिसके बाद अमृता ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की तुलना करते हुए एक ट्वीट पोस्ट किया था और कहा था, “ऐ भोगी, कुछ तो सीख हमारे योगी से।”

विपक्षी दलों के निशाने पर अमृता फडणवीस

भाजपा अक्सर कहती है कि उन्हें निशाना बनाया जाता है। इस मुद्दे पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा था, “देखो, अमृता पार्टी की सदस्य या पदाधिकारी नहीं हैं। वह एक निजी व्यक्ति के रूप में क्या ट्वीट करती हैं, यह उनका पर्सनल मैटर है। अच्छा या बुरा जो भी है।” एक अन्य ने तर्क दिया कि कभी-कभी आपको राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को मात देने के लिए एक बाहरी सूत्र की आवश्यकता होती है। नेता ने कहा, हालांकि वह पार्टी के मतदाताओं या सीटों को नहीं ला सकती हैं, लेकिन उन्होंने अलग प्रभाव बनाया है।

देवेंद्र फडणवीस के एक सहयोगी ने कहा, “सोशल मीडिया पर किसी का एकाधिकार नहीं है। ऐसे में अगर अमृता इसका इस्तेमाल किसी चीज को बढ़ावा देने या प्रतिद्वंद्वियों पर हमला करने के लिए करती है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।”

अमृता फडणवीस से जुड़े विवाद

सितंबर 2019 में उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का पिता कहने वाले उनके ट्वीट ने हलचल मची थी। उन्होंने पीएम मोदी को नए भारत का पिता और महात्मा गांधी को पहले के समय का राष्ट्रपिता कहा था। अगस्त 2020 में जब महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार सत्ता में थी, अमृता ने इसे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जोड़कर पोस्ट किया कि मुंबई अब सुरक्षित जगह नहीं है। फरवरी 2022 में अमृता ने कहा था कि मुंबई ट्रैफिक जाम तलाक का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा था कि ट्रैफिक की वजह से लोग अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं। मुंबई में 3% तलाक इसके कारण हो रहे हैं।