महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इस बीच शपथग्रहण से पहले ही महाराष्ट्र में शिवसेना के बड़े विधायक ने इस्तीफा दे दिया। शिवसेना के डिप्टी लीडर नरेंद्र भोंडेकर ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। वह महाराष्ट्र विधानसभा में भंडारा से विधायक चुने गए हैं। उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। इसी को लेकर वह नाराज चल रहे थे। इस्तीफे से पहले उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक चिट्ठी लिखी है। नरेंद्र भोंडेकर के अनुसार उनकी मेहनत और समर्पण को तरजीह नहीं दी गई।
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में कुल 42 मंत्री शामिल
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में कुल 42 मंत्री हो गए हैं। भाजपा के 19 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। जबकि शिंदे की शिवसेना की 11 विधायकों ने मंत्री शपथ की शपथ ली है। वहीं अजित पवार के 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। 33 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली जब 6 विधायकों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है।
नागपुर में महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। यह सत्र 16 से 21 दिसंबर तक चलेगा। महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वहीं मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार को भी मंत्री बनाया गया है। बीजेपी की ओर से पंकजा मुंडे, गिरीश महाजन और मंगल प्रभात लोढ़ा को भी मंत्री बनाया गया है।
चाचा को चुनावी शिकस्त देने के बाद जब पहली बार शरद पावर से मिले अजित पवार, बेहद खास था मौका
अजित पवार के इन विधायकों ने ली शपथ
एनसीपी अजित पवार की ओर से हसन मुशरिफ, धनंजय मुंडे, दत्ता मामा भरणे, अदिती तटकरे, माणिकराव कोकाटे, नरहरि जिरवाल, मकरंद पाटिल, बाबा साहेब पाटिल और इंद्रनील नाइक ने मंत्री पद की शपथ ली है।
एकनाथ शिंदे के इन विधायकों ने ली शपथ
वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना की ओर से गुलाब राव पाटील, दादा भूसे, संजय राठौड़, उदय सामंत, शंभूराज देसाई, संजय शिरसाट, प्रताप सरनाईक, भरतसेठ गोगावले, प्रकाश आबितकर, आशीष जयसवाल और योगेश कदम ने मंत्री पद की शपथ ली। पढ़ें महाराष्ट्र में किस फॉर्मूले के तहत हुआ शपथ ग्रहण?