Maharashtra Budget 2023 : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों, महिलाओं, युवाओं, रोजगार और पर्यावरण पर ध्यान देने के साथ ‘पंचामृत’ के सिद्धांत पर आधारित राज्य का बजट पेश किया है। शिंदे सरकार ने अगले तीन वर्षों में 10 लाख किफायती घर और इस वर्ष मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में 50 किलोमीटर की मेट्रो लाइन चालू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही मराठी भाषा विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा भी की गयी है।

क्या-क्या रही अहम घोषणा, जानिए

Maharashtra Budget 2023 : पुणे में पांचवें ज्योतिर्लिंग के लिए 50 करोड़ रुपये

  • पांचवें ज्योतिर्लिंग को भीमाशंकर के रूप में पुणे के अंबेगांव में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 50 करोड़ रुपये प्रस्तावित हुए हैं।
  • समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले द्वारा पुणे में स्थापित प्रथम महिला विद्यालय के विकास हेतु 50 करोड़ रुपये प्रस्तावित हुए हैं।
  • अमरावती में मराठी विद्यापीठ होगा स्थापित

Maharashtra Budget 2023 : सौर ऊर्जा परियोजनाओं, इलेक्ट्रिक बसों के लिए प्रावधानों की घोषणा

  • 20,000 ग्राम पंचायतों के पास सौर ऊर्जा परियोजनाएं होंगी
  • राज्य परिवहन में 500 इलेक्ट्रिक बसें होंगी
  • नागपुर के गोरेवाड़ा इंटरनेशनल पार्क में अफ्रीकी सफारी होगी।
  • पर्यावरण विभाग के लिए 13,437 करोड़ रुपये की व्यवस्था।
  • सीसीटीवी चरण दो परियोजनाओं का प्रस्ताव।

Maharashtra Budget 2023 : जलमार्ग, खेती के लिए आवंटन की घोषणा

  • जलमार्गों में 162 करोड़ रुपये का निवेश।
  • खेती के लिए 29,163 करोड़ रुपये की व्यवस्था।
  • नवी मुंबई में जेम्स एंड ज्वैलरी सेंटर।
  • महिला एवं बाल विकास के लिए 43,000 करोड़ रुपये प्रस्तावित।
  • कक्षा 5वीं से 8वीं तक के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति बढ़ाकर 5,000 रुपये की गई। कक्षा 8वीं से 10वीं के छात्रों के लिए 7,500 रुपये

Maharashtra Budget 2023 : प्रस्तावित मेट्रो परियोजनाओं के लिए 39,000 करोड़ रुपये; मुंबई के सौंदर्यीकरण के लिए 1,700 करोड़ रुपये

  • ठाणे, नासिक, पिंपरी-चिंचवाड़ में मेट्रो परियोजनाओं के लिए 39,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव।
  • मुंबई के सौंदर्यीकरण के लिए 1,729 करोड़ रुपये का प्रस्ताव।
  • शिवाजी पार्क, दादर में स्वर्गीय बाल ठाकरे स्मारक के लिए 351 करोड़ रुपये का प्रस्ताव।
  • मुंबई से नवी मुंबई, ठाणे, वसई-विरार के लिए जल परिवहन प्रस्तावित।
  • दादर स्थित इंदु मिल्स में डॉ बी आर अम्बेडकर स्मारक के लिए 741 करोड़ रुपये का प्रस्ताव।

Maharashtra Budget 2023 : सड़कों के लिए 14,000 करोड़ रुपये, पीडब्ल्यूडी के लिए 19,400 करोड़ रुपये का आवंटन

  • असंगठित क्षेत्र के कामगार निगम की स्थापना की जाएगी।
  • टैक्सी, ऑटो रिक्शा निगम चालक-मलक की स्थापना की जाएगी। ये निगम ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों की चिंताओं का समाधान करेंगे।
  • सड़कों और फ्लाईओवर निर्माण के लिए 14,224 करोड़ रुपये प्रस्तावित।
  • पीडब्ल्यूडी को 19,400 करोड़ रुपये का आवंटन प्रस्तावित।