MP Vidhan Sabha Chunav 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को हो रहा मतदान शाम छह बजे समाप्त हो गया। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि जो मतदाता मतदान केन्द्र पर कतार में खड़े हैं, उन्हें मतदान करने दिया जाएगा। राज्य में चुनावी मैदान में 2,533 उम्मीदवार हैं, जिनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पूर्ववर्ती और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जैसे राजनीतिक दिग्गज शामिल हैं। मध्य प्रदेश में शाम पांच बजे तक कुल 71.16 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। नक्सल प्रभावित बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिलों में मतदान अपराह्न तीन बजे समाप्त हो गया, जबकि राज्य के बाकी इलाकों में मतदान शाम छह बजे समाप्त हुआ।

Live Updates

मध्य प्रदेश चुनाव से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें jansatta.com का ब्लॉग।

18:03 (IST) 17 Nov 2023
MP Elections LIVE: मध्य प्रदेश में मतदान खत्म

मध्य प्रदेश में मतदान खत्म हो गया है।

17:57 (IST) 17 Nov 2023
MP Elections LIVE: शाम 5 बजे तक 71% वोटिंग

मध्य प्रदेश में शाम 5 बजे तक 71.16% मतदान हुआ है।

17:28 (IST) 17 Nov 2023
MP Elections 2023 LIVE: मतदान खत्म होने में कुछ समय शेष

मध्य प्रदेश में वोटिंग खत्म होने में थोड़ा समय शेष है। सभी दल मतदाताओं को घरों से निकालकर मतदान केंद्र लाकर अपने पक्ष में वोट करवाने का अंतिम प्रयास कर रहे हैं।

16:36 (IST) 17 Nov 2023
MP Elections LIVE: नरोत्तम मिश्रा का बयान BJP के ‘‘पाप’’ ढंकने की कोशिश जैसा- पटवारी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिये जारी मतदान के बीच पाकिस्तान को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के विवादास्पद बयान पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि उनका यह कथन सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पाप ढंकने की कोशिश जैसा है। पटवारी ने कहा कि मिश्रा का यह बयान भाजपा के पाप को छिपाने की कोशिश जैसा है। उन्होंने कहा, "जब आम नागरिक बेरोजगार हो जाते हैं और इलाज न मिलने पर कोविड-19 के कारण दम तोड़ देते हैं, तब हिंदू-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान की बात करने वाले लोगों को शर्म नहीं आती।’’

15:48 (IST) 17 Nov 2023
MP Elections LIVE: मध्य प्रदेश में दोपहर तीन बजे तक 60% वोटिंग

मध्य प्रदेश में दोपहर तीन बजे तक 60.52% मतदान हुआ है। राज्य की आगर मालवा विधानसभा सीट पर 69.96 वोट डाले गए हैं।

15:36 (IST) 17 Nov 2023
MP Elections LIVE: कमल का बटन दबने से आतंकियों में दहशत होती है- नरोत्तम मिश्रा

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमल का बटन दबाने से पाकिस्तान में दहशत होगी, आतंकियों में दहशत होगी। जो भी सीमा पर जाकर देश की सेवा नहीं कर पाते हैं, वो चुनावों में बीजेपी को वोट कर देश की सेवा कर सकते हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1725452457814478884

15:22 (IST) 17 Nov 2023
MP Elections LIVE: दिमनी के कटेला में हंगामा

मध्य प्रदेश के मुरैना की दिमनी विधानसभा में कटेला के एक पोलिंग बूथ में हंगामे की खबर है। यहां कुछ दबंग लोगों ने मतदाताओं को वोट डाले से रोका है। इसके अलावा जबलपुर की पनागर के बामनोद में गांव वालों ने वोटिंग का बहिष्कार किया है।

15:08 (IST) 17 Nov 2023
MP Elections LIVE: मैंने विकास के मुद्दे पर मतदान किया- सुमित्रा महाजन

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और कहा कि उन्होंने विकास के मुद्दे पर वोट डाला। महाजन ने अपने गृह नगर इंदौर के ओल्ड पलासिया क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में वोट डालने के बाद कहा, "मैंने विकास के मुद्दे पर मतदान किया।"

उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता को 75 साल से ज्यादा हो गए हैं और नागरिकों में मतदान को लेकर जागृति बढ़ी है। BJP की 80 वर्षीय नेता ने कहा,"मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य, दोनों है।"

14:55 (IST) 17 Nov 2023
MP Elections LIVE: दिग्विजय बोले- नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ हो एक्शन

कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ एक्शन की मांग की है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि अगर राज्य में बीजेपी के अलावा अन्य कोई पार्टी जीतती है तो पाकिस्तान में उत्सव होगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह एक उकसाने वाला बयान है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. भारतीय चुनाव आयोग (ECI) को उन्हें तुरंत नोटिस देना चाहिए।

14:46 (IST) 17 Nov 2023
MP Elections LIVE: प्रियंका गांधी चुनाव के दौरान मनोरंजन के लिए एमपी आती हैं- शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान फिल्मी चरित्रों से उनकी तुलना करने की आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह मध्य प्रदेश में मनोरंजन और लोकतंत्र एवं लोगों का अपमान करने आती हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जाने से पहले चौहान ने सीहोर जिले के जैत में अपने पैतृक आवास पर PTI से कहा, "कांग्रेस तो गंभीर है ही नहीं। मैं प्रियंका गांधी से सवाल करना चाहता हूं कि क्या फिल्मों में एक्टिंग करना यहां मुद्दा है?, क्या जय और वीरू चुनाव का मुद्दा है?, क्या मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के नाम पर फिल्म बन जाए ये मुद्दा है? अरे मजाक बना दिया चुनाव का। ये लोकतंत्र का अपमान है, जनता का अपमान है।"

14:25 (IST) 17 Nov 2023
MP Elections LIVE: इन सीटों पर 3 बजे खत्म हो जाएगा मतदान

नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले की बैहर, लांजी और परसवाड़ा सीटों तथा मंडला जिले की बिछिया और मंडला सीटों के 55 मतदान केंद्रों और डिंडोरी जिले के 40 मतदान केंद्रों पर मतदान का समय सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक है। यहां वोटिंग खत्म होने में कुछ ही मिनट बाकी हैं।

13:59 (IST) 17 Nov 2023
MP Elections LIVE: दोपहर 1 बजे तक 45.40% वोटिंग

मध्य प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 45.40% मतदान हुआ है। सीएम शिवराज, कमलनाथ, ज्योदिरादित्य सिंधिया और दिग्विजिय सिंह का नाम मताधिकार का प्रयोग करने वाले नेताओं में शामिल है।

https://twitter.com/ANI/status/1725428093748465748

13:36 (IST) 17 Nov 2023
MP Elections LIVE: मध्य प्रदेश में वोटिंग जारी

Election 2023 LIVE: MP-छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए वोटिंग जारी, क्या है चुनावी माहौल ? | MP Election 2023

https://youtube.com/live/H5StoCsHIEw?feature=share

13:24 (IST) 17 Nov 2023
MP CG Elections LIVE: दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी ने भोपाल में डाला वोट

कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह औऱ उनकी पत्नी अमृता राय ने भोपाल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

https://twitter.com/ANI/status/1725413069374054873

13:23 (IST) 17 Nov 2023
MP Election 2023 LIVE: दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी ने भोपाल में डाला वोट

कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह औऱ उनकी पत्नी अमृता राय ने भोपाल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

https://twitter.com/ANI/status/1725413069374054873

13:12 (IST) 17 Nov 2023
MP Election 2023 LIVE: हमारे कार्यकर्ता को बीजेपी उम्मीदवार ने अपनी गाड़ी से कुचल दिया- दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने वोट डाला। उन्होंने कहा, "छतरपुर में एक घटना हुई है जहां हमारे एक कार्यकर्ता को बीजेपी उम्मीदवार ने अपनी गाड़ी से कुचल दिया। पुलिस ने अभी तक न तो गाड़ी जब्त की है और न ही उम्मीदवार को गिरफ्तार किया है। खुली गुंडागर्दी है।" हो रहा है। बीजेपी अध्यक्ष के चेले वहां से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने वहां अवैध रेत खनन किया है। मैंने कलेक्टर-एसपी से बात की है। हमारी पार्टी चुनाव आयोग को भी इस बारे में रिपोर्ट दे रही है।"

12:43 (IST) 17 Nov 2023
MP Election 2023 LIVE: दिमनी में हुई झड़प पर SP का बयान

मध्य प्रदेश के दिमनी निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान के दौरान हुई झड़प में दो लोग घायल हो गये । यहां से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव लड़ रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। मुरैना के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि मतदाताओं को मतदान करने से रोकने की कोशिशों को लेकर मिर्धान गांव से दो समूहों के बीच झड़प की सूचना मिली थी। एसपी ने कहा कि कुछ चैनलों ने गलत खबरें चलाकर दावा किया कि गांव में गोलीबारी हुई और किसी को गोली लगी है। उन्होंने कहा कि गोली लगने की खबर गलत है और इलाके में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मारपीट में लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया और घटना में अजय शर्मा और रामप्रताप शर्मा नामक दो लोग घायल हो गए।

https://twitter.com/AHindinews/status/1725412906702176665

12:39 (IST) 17 Nov 2023
MP Election 2023 LIVE: उमा भारती ने डाला वोट

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने आज अपने पैतृक निवास डूंडा, टीकमगढ़ में वोट डाला। वहीं, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन ने वोट डालने के बाद कहा, "हमारे कार्यकर्ता मेहनत करते हैं तो मुझे लगता है कि मेहनत का फल मीठा होता। लोगो को विकास और काम को देखकर वोट करना चाहिए।"

12:34 (IST) 17 Nov 2023
MP Election 2023 LIVE: पूरे मध्य प्रदेश में भाजपा की लहर- नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, "पूरे मध्य प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। भाजपा के पक्ष में वातावरण है। केंद्र, राज्य सरकार की योजनाओं और विकास को पसंद किया जा रहा है और इसके आधार पर मैं विश्वासपूर्वक कह सकता हूं कि भाजपा मध्य प्रदेश में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाएगी।"

https://twitter.com/AHindinews/status/1725405091166072837

12:15 (IST) 17 Nov 2023
MP Election 2023 LIVE: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने डाला वोट

इंदौर में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अपना वोट डाला। वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान इंदौर में आज सुबह 9 बजे से पहले मतदान करने वाले लोगों को मुफ्त पोहा बांटा गया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1725399345594536287

11:54 (IST) 17 Nov 2023
MP Election 2023 LIVE: मध्य प्रदेश में जनता बीजेपी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने वाली है- सिंधिया

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "मुझे विश्वास है कि मध्य प्रदेश में जनता के आर्शीवाद के साथ बीजेपी की सरकार पूर्ण बहुमत से इस बार भी बनने वाली है।" सिंधिया ने ग्वालियर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

11:41 (IST) 17 Nov 2023
MP Election LIVE: मध्य प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 27.62% मतदान

मध्य प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 27.62% मतदान हुआ। गुना में 11 बजे तक 28.75% वोटिंग हुई। इस दौरान भोपाल में 19.03% मतदान हुआ। जबलपुर में 11 बजे तक 25.94% मतदान हुआ। दतिया में अब तक 29.22% वोटिंग हुई।

11:37 (IST) 17 Nov 2023
MP Election LIVE: बीजेपी उम्मीदवार राजेश शुक्ला पर पथराव

भिंड में बीजेपी उम्मीदवार राजेश शुक्ला पर पथराव। मानहड़ गांव के पास कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला हुआ। उनके पैर में चोट आई है।

11:25 (IST) 17 Nov 2023
MP Election 2023 Live: मैं सीएम की रेस में नहीं- ज्योतिरादित्य सिंधिया

BJP नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि मैं सीएम की रेस में नहीं हूं। कुर्सी की रेस कांग्रेस में है। यह विकास और प्रगति की रेस है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1725392809338007693

11:15 (IST) 17 Nov 2023
MP Election 2023 Live: भाजपा धन, पुलिस, प्रशासन के माध्यम से जी तोड़ प्रयास कर रही- कमलनाथ

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि भाजपा धन, पुलिस, प्रशासन के माध्यम से जी तोड़ प्रयास कर रही है। उन्होंने कल पैसा और शराब बांटी; मुझे वीडियो भी मिले। एमपी कांग्रेस प्रमुख ने यह भी कहा कि पहले नरोत्तम मिश्रा को जीतने दीजिए फिर पाकिस्तान के बारे में बात करेंगे।

11:08 (IST) 17 Nov 2023
MP Election 2023 Live: प्रदेश में अभी तक 11.95% मतदान

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा, "सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। कहीं मतदान बाधित नहीं है, सभी जगह मतदान चल रहा है। प्रदेश में अभी तक 11.95% मतदान हुआ है।"

10:48 (IST) 17 Nov 2023
MP Election 2023 Live: कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती का नरोत्तम मिश्रा पर विवादित बयान

कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती ने मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर विवादित बयान दिया है। भारती ने कहा कि दतिया के सबसे बड़े आतंकवादी नरोत्तम मिश्रा हैं।

10:32 (IST) 17 Nov 2023
MP Election 2023 Live: मुरैना में दो गुटों में फायरिंग

मुरैना के दिमनी में दो गुटों में फायरिंग हुई, जिसमें दो लोग जख्मी हुए हैं। हालांकि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि पूरे राज्य में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। कहीं से किसी मामले की कोई सूचना नहीं है। हम लगातार स्थिति पर नज़र रख रहे हैं।

10:25 (IST) 17 Nov 2023
MP Election 2023 Live: कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को बूथ में जाने से रोका गया

कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को बूथ में जाने से रोका गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका। बीजेपी ने कहा कि केवल प्रत्याशी ही जा सकते हैं।

10:12 (IST) 17 Nov 2023
MP Election 2023 Voting Live: पूरे राज्य में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान- CEO

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुपम राजन ने कहा, "सभी कलेक्टर, सेक्टर अधिकारी मैदान पर हैं। पूरे राज्य में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। कहीं से किसी मामले की कोई सूचना नहीं है। हम लगातार स्थिति पर नज़र रख रहे हैं।

2018 में हुए पिछले चुनावों में कांग्रेस 230 सीटों में से 114 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी जबकि भाजपा शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में तीन बार सत्ता में रहने के बाद 109 सीटों पर सिमट गई थी। हालांकि, जल्द ही स्थिति बदल गई, कांग्रेस के कई नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में भाजपा के खेमे में चले गए और पार्टी को सत्ता में लाए।