Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज (29 मार्च) को अयोध्या पहुंची। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र पर तंज कसते हुए कहा कि दुनियाभर के नेताओं को गले लगाने वाले पीएम के पास अपने ही लोगों से मिलने का समय नहीं है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी अपने ही संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों से मिलने नहीं गए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वाराणसी के लोगों ने मुझे बताया कि यहां केवल दिखावे का विकास हुआ है।
National Hindi News Today LIVE: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
क्या बोलीं प्रियंका: दरअसल, प्रियंका गांधी कांग्रेस के गढ़ अमेठी और रायबरेली के बाद अयोध्या पहुंची थी। यहां उन्होंने पीएम नरेंद्र के विदेश दौरे और नेताओं के गले मिलने के बहाने उन पर तंज कसा। प्रियंका ने कहा कि महिलाओं ने बताया है कि वे सुरक्षित नहीं महसूस करती हैं। इसके बाद उन्होंने कहा जब मैं पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी गई तो वहां लोगों ने पूछने पर बताया कि यहां केवल दिखावे का विकास हुआ है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि उनको ( पीएम मोदी) दुनियाभर के नेताओं से गले मिलते हुए देखा गया लेकिन वे अपने ही संसदीय क्षेत्र के लोगों से नहीं मिलते।
[bc_video video_id=”6013322870001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
बीजेपी पर साधा निशाना: अयोध्या में प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि लोगों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि ये लोग जनता को नहीं खुद को मजबूत करना चाहते हैं। प्रियंका ने मोदी सरकार को दुर्बल सरकार बताते हुए कहा कि इतनी कमजोर सरकार आज तक कभी नहीं आई। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों का कर्ज माफ करने लिए केंद्र सरकार के पास पैसा नहीं है, लेकिन अमीरों को करोड़ों रुपए बांटा गया है।