बिहार में गुरुवार (28 मई) को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 149 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 3185 हो गई। गुरुवार को इस महामारी से राज्य में 16वीं मौत भी हो गई। नालंदा जिले के चंडी प्रखंड के तीन कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय को सील कर दिया गया है।
149 नए मामलों में नवादा से 10, भागलपुर से 17, बेगूसराय से 20, नालंदा से 13, गया व पूर्णिया से 12-12, पूर्वी चंपारण से 11, भोजपुर से 7, सारण, सीवान व खगड़िया से 5-5, वैशाली व कैमूर से 4- 4, मुजफ्फरपुर व सुपौल से 3-3, गोपालगंज से 2, अरवल व औरंगाबाद से 1-1 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।
नीतीश सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए 809 करोड़ रुपये बतौर कंटीजेंसी फंड अग्रिम स्वीकृति दी है। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग की अंतरिम अनुशंसा के आलोक में 2416 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी गई है। गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में 13 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। इसके तहत परिवहन विभाग में 163 पदों का सृजन और क्षेत्रीय कार्यालय में LDC के पदों का सृजन भी शामिल है।
Coronavirus Live update: यहां पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़ी सभी लाइव अपडेट….
उधर, झारखंड में गुरुवार को 18 ने कोरोना मरीज मिले हैं। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 477 हो गया है। नए मामलों में 6 जमशेदपुर और 5 राजधानी रांची से सामने आए हैं। जबकि 3 मरीजों की पहचान इस्पात नगरी बोकारो और दो-दो मामले गुमला और गढ़वा से सामने आए हैं। धनबाद में भी एक मामला सामने आया है। रांची में कोरोना वायरस के चार मरीजों की जांच मेडिका अस्पताल के लैब में हुई है। एक गर्भवती महिला में संक्रमण की पुष्टि रिम्स रांची ने की है। रांची में अब कुल 133 कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

Highlights
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 7466 नए केस सामने आए हैं, जो एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा 175 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही देश में अब कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 4706 हो गई है, जबकि 1 लाख 65 हजार 799 लोग संक्रमित हैं। इनमें कुल 89987 एक्टिव केस हैं। पढ़ें पूरी खबर
नीतीश सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए 809 करोड़ रुपये बतौर कंटीजेंसी फंड अग्रिम स्वीकृति दी है। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग की अंतरिम अनुशंसा के आलोक में 2416 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी गई है। गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में 13 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। इसके तहत परिवहन विभाग में 163 पदों का सृजन और क्षेत्रीय कार्यालय में LDC के पदों का सृजन भी शामिल है।
झारखंड में गुरुवार को 18 ने कोरोना मरीज मिले हैं। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 477 हो गया है। नए मामलों में 6 जमशेदपुर और 5 राजधानी रांची से सामने आए हैं। जबकि 3 मरीजों की पहचान इस्पात नगरी बोकारो और दो-दो मामले गुमला और गढ़वा से सामने आए हैं। धनबाद में भी एक मामला सामने आया है। रांची में कोरोना वायरस के चार मरीजों की जांच मेडिका अस्पताल के लैब में हुई है। एक गर्भवती महिला में संक्रमण की पुष्टि रिम्स रांची ने की है। रांची में अब कुल 133 कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल 16 मौत हुई है। पटना, वैशाली एवं खगडिया में दो—दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, सीतामढी, नालंदा, बेगूसराय, सिवान, सारण, जहानाबाद तथा भोजपुर जिले में एक—एक मरीज की मौत हो चुकी है। बिहार में अबतक 70275 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 1050 मरीज ठीक हुए हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि तीन मई के बाद बिहार आने वाले 2168 प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
149 नए मामलों में नवादा से 10, भागलपुर से 17, बेगूसराय से 20, नालंदा से 13, गया व पूर्णिया से 12-12, पूर्वी चंपारण से 11, भोजपुर से 7, सारण, सीवान व खगड़िया से 5-5, वैशाली व कैमूर से 4- 4, मुजफ्फरपुर व सुपौल से 3-3, गोपालगंज से 2, अरवल व औरंगाबाद से 1-1 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।
बिहार में गुरुवार (28 मई) को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 149 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 3185 हो गई। गुरुवार को इस महामारी से राज्य में 16वीं मौत भी हो गई। नालंदा जिले के चंडी प्रखंड के तीन कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय को सील कर दिया गया है।
बिहार में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या बढकर 16 हो गयी है। राज्य में 3185 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। तीन दिन पहले भोजपुर में एक प्रवासी मजदूर की मौत के बाद उसके नमूने में संक्रमण की पुष्टि होने से मृतकों की संख्या बढ़ी है। भोजपुर के जिलाधिकारी रौशन कुमार के अनुसार, मृतक बरहरा प्रखंड का था। वह 25 मई को मुंबई से लौटा था।
उन्होंने कहा कि भोजपुर जिला मुख्यालय आरा स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के समय वह बीमार था। सदर अस्पताल में भर्ती कराए जाने के कुछ घंटे बाद उसकी मृत्यु हो गई थी । रौशन ने बताया कि आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों के अनुसार अंतिम संस्कार करने से पहले उसका नमूना एकत्र किया गया था। जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 70 नये मामले सामने आने के साथ प्रदेश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,106 हो गयी है। बिहार के स्वास्थ्य विभाग से बृस्पतिवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक पटना में 233, रोहतास में 201, मधुबनी में 176, बेगूसराय में 161, मुंगेर एवं खगडिया में 148—148, कटिहार में 134, बक्सर में 114, जहानाबाद में 112, बांका में 106, गोपालगंज एवं भागलपुर में 101-101, नालंदा में 95, पूर्वी चंपारण एवं नवादा में 83-83, सिवान में 72, दरभंगा में 69, गया में 65, औरंगाबाद में 63, समस्तीपुर में 62, वैशाली एवं सुपौल में 60-60, सहरसा में 57, पूर्णिया में 56, कैमूर में 53, मधेपुरा एवं शेखपुरा में 52-52, भोजपुर एवं सारण में 47-47, सीतामढी में 45, पश्चिम चंपारण में 42, मुजफ्फरपुर में 40, अरवल में 39, लखीसराय एवं किशनगंज में 32-32, जमुई एवं अररिया में 29-29 तथा शिवहर में सात मामले सामने आए हैं।
बिहार में कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच एक राहत खबर आई है। राज्य में अब तक 132 और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रदेश में स्वस्थ होने वाले लोगो की कुल संख्या हुई 1050 पहुंच गई है।
प्रदेश के पूर्णिया जिले में कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। दिल्ली से आए एक व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस व्यक्ति को क्वारंटाइन किया गया था। इसके साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 60 पहुंच गया है। जबकि एक्टिव केस की संख्या 35 है।
झारखंड में 10 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 468 पहुंच गया है। प्रदेश के धनबाद में 1,जमशेदपुर में 2 और मेडिका अस्पताल में इलाज करा रहे 4 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसके अलावा रांची में 1 ,गढ़वा में 2 मरीज की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल 15 लोग की मौत हुई है, जिनमें से पटना, वैशाली एवं खगडिया में दो-दो जबकि मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, सीतामढी, नालंदा, बेगूसराय, सिवान, सारण तथा जहानाबाद जिले में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई है।
झारखंड भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार द्वारा मुंबई से बृहस्पतिवार को विशेष विमान से श्रमिकों को रांची लाए जाने का श्रेय लेने की घटना को अत्यंत शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु नेशनल लॉ कॉलेज के एलुमनाई एसोसिएशन ने इस यात्रा का प्रबंध किया, जिसका श्रेय झारखंड सरकार ले रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने यहां एक बयान में हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यह सरकार तुष्टिकरण और आत्मप्रशंसा में डूबी हुई है।
बिहार के वैशाली जिले में कवारेन्टीन सेंटर पर पुलिस पर हमला करने की खबर है। मालूम हो कि पुलिस यहां खाना विवाद में मारपीट की सूचना के बाद पहुंची थी। मौके पर पहुंची पुलिस पर गुस्साएं लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसमें 35 नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर केस किया गया है। मामला तिसीऔता थाना के कवारेन्टीन सेंटर का है।
राज्य में स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने अश्विनी चौबे ने दरभंगा-मुजफ्फरपुर में सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल को लेकर बैठक की। बैठक में निर्माण एजेंसी को 30 जून तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। वहीं, बैठक में दरभंगा एम्स की कार्यप्रगति को लेकर भी ली गई जानकारी ली गई। इस दौरान दरभंगा के सांसद गोपालजी भी मौजूद थे।
बिहार में वाहन नहीं चलाने वाली महिलाओं को लॉकडाउन के दौरान राहत मिली है। पटना हाईकोर्ट ने दोपहिया वाहन पर ड्राइव नहीं कर सकने वाली महिला के साथ एक सदस्य को जाने की इजाजत दे है। एक जनहित याचिका पर यह फैसला जस्टिस दिनेश कुमार सिंह की खंडपीठ ने सुनाया।
बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को नालंदा में 13 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, बिहारशरीफ के चण्डी के 5 कोरोना मरीज मिले। इसके अलावा परबलपुर,राजगीर और सिलाव के 1-1 कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि हुई। इस तरह जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 105 हो गई है।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि तीन मई के बाद बिहार लौटने वाले 2,072 प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई जिसमें से महाराष्ट्र से आए 486, दिल्ली से आए 462, गुजरात से आए 301, हरियाणा से आए 187, राजस्थान से आए 107 प्रवासी श्रमिक शामिल हैं। राज्य में अब तक 1026 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 15.41 लाख प्रवासी श्रमिक लाकडाउन के दौरान वापस आए हैं और 321 विशेष ट्रेनों से अन्य 5.29 लाख भविष्य में आने वाले हैं।
बिहार की राजधानी पटना में जिला प्रशासन ने सैलून खोलने की इजाजत दे दी है बावजूद इसके लोग बाल कटवाने से हिचक रहे हैं। जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक सैलून हफ्ते में तीन दिन खुलेंगे। यानी मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को सैलून खोलने की इजाजत दी गई है लेकिन इस दिन आम लोग बाल कटवाने से परहेज करते हैं। ऐसे में इजाजत मिलने के बाद भी सैलून मालिक और ग्राहक दोनों परेशान हैं।
बिहार में कोबास मशीन आ जाने के बाद राज्य में हर दिन कोरोना मरीजों की जांच की क्षमता एक हजार और बढ़ जाएगी। इसके बाद राज्य में कोरोना मरीजों की जांच क्षमता हर दिन बढ़कर चार हजार हो जाएगी।
झारखंड के बोकारो जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 17 है। बोकारो में 9 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। वहीं धनबाद जिले में कोरोना के 13 केस मिले हैं। इनमें से दो मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 11 एक्टिव मरीज हैं।
झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना के 128 केस सामने आए हैं। कुल मरीजों में से 101 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राजधानी में कोरोना हॉटस्पॉट बने हिंदीपीढ़ी इलाके में 13 मई के बाद से कोई केस नहीं मिला है।
पटना सदर में तीन लोगों द्वारा 66 लोगों में कोरोना संक्रमण फैलाने का मामला सामने आया है। पटना की खाजपुरा बिचली गली में रहने वाले एक कैश एजेंसी के कर्मी व एक अन्य महिला ने 20 लोगों को कोरोना संक्रमित किया। वहीं बीएमपी के एक रिटायर जवान ने 46 लोगों को कोरोना संक्रमित किया है। हालांकि अभी सिर्फ आशंका जतायी गई है कि ऐसा हुआ है, इसके पुख्ता सबूत नहीं हैं।
झारखंड में गुरुवार को 180 प्रवासी मजदूर फ्लाइट द्वारा रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतरे। इस दौरान लोगों के चेहरे पर घर लौटने की खुशी साफ देखी गई। कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 459 हो गई है। इनमें से रांची में 128, गढ़वा में 55, बोकारो में 17, पलामू में 17, हजारीबाग में 55, धनबाद में 13, गिरिडीह में 16, सिमडेगा में 10, देवघर में 5, जामताड़ा में 2, दुमका में 2, कोडरमा में 34, गोड्डा में 1, पूर्वी सिंहभूम में 32, पश्चिमी सिंहभूम में 15, लातेहार में 10, रामगढ़ में 15, गुमला में 17, लोहरदगा में 3, सरायकेला में 4, चतरा में 1, खूंटी में 3 और पाकुड़ में 4 मरीज मिले हैं।
बिहार में प्रवासियों के लौटने के कारण कोरोना मरीजों की संख्या में उछाल आया है। राज्य में अब तक 2072 प्रवासी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से दिल्ली से लौटने वाले 426 प्रवासी संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा गुजरात से 301, महाराष्ट्र से 486, हरियाणा से 187, यूपी से 108 और राजस्थान से 107 प्रवासी कोरोना संक्रमण के शिकार पाए गए हैं।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक पटना में 218 हैं। इसके अलावा रोहतास में 201, मधुबनी में 176, बेगूसराय में 160, मुंगेर में 148 मामले मिल चुके हैं। आज जो 54 मामले सामने आए हैं, उनमें से गया में 12 और नवादा में 10 मामले मिले हैं।
मुंबई से पश्चिम बंगाल जाने के दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हुई महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गई है। महिला के साथ सड़क दुर्घटना सिकिदरी घाटी में हुई, जिसमें महिला के दोनों हाथ कट गए हैं। रिम्स में महिला का कोरोना टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव मिली है।
झारखंड में कोरोना संक्रमण की जांच की क्षमता में इजाफा होने जा रहा है। दरअसल राज्य के तीन मेडिकल कॉलेज रिम्स, पलामू, दुमका और हजारीबाद में भी कोरोना की जांच के लिए लैब स्थापित की जा रही है। अभी राज्य की चार लैब में 2500 सैंपल की जांच की जा रही है।
मधुबनी जिले के डीएम भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए है। डीएम की कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला समाहरणालय समेत अनुमंडल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के कोरोना संक्रमण संबंधी जांच कराई जाएगी।
झारखंड की राजधानी रांची का हिंदीपीढ़ी इलाका कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ था। हालांकि अब यहां स्थिति नियंत्रण में है, जिसके बाद प्रशासन ने हिंदीपीढ़ी इलाके की कई गलियों से बैरिकेडिंग हटा ली है। इससे स्थानीय लोगों में काफी खुशी है। यही वजह है कि लोग पुलिस पर फूल माला बरसाकर उनका स्वागत कर रहे हैं। छोटा तालाब, पुरानी स्कूल मैदान, अखाड़ा चौक, कुम्हार टोली सहित हरमू पुल, नूर नगर इलाके में बैरिकेडिंग हटा दी गई है।
बिहार में बुधवार (27 मई) को कोरोना संक्रमण के 68 नए मामले सामने आए। इससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3036 हो गई। इसके साथ ही राज्य में एक और व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गई। राज्य में इस महामारी से यह 15वीं मौत है। हालांकि 24 घंटे में कुल 118 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।
बिहार में अबतक 68262 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 918 मरीज ठीक हुए हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि तीन मई के बाद बिहार आने वाले 2072 प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई जिसमें से महाराष्ट्र से आए 486, दिल्ली से आए 462, गुजरात से आए 301, हरियाणा से आए 187, राजस्थान से आए 107 प्रवासी श्रमिक शामिल हैं।
बिहार की राजधानी पटना में जिला प्रशासन ने सैलून खोलने की इजाजत दे दी है बावजूद इसके लोग बाल कटवाने से हिचक रहे हैं। जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक सैलून हफ्ते में तीन दिन खुलेंगे। यानी मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को सैलून खोलने की इजाजत दी गई है लेकिन इस दिन आम लोग बाल कटवाने से परहेज करते हैं। ऐसे में इजाजत मिलने के बाद भी सैलून मालिक और ग्राहक दोनों परेशान हैं।
भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या अब दो लाख के करीब पहुंचने जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 6566 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ अब संक्रमितों की संख्या 1 लाख 58 हजार 333 पर पहुंच गई। साथ ही एक दिन में 194 नई मौतें के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 4531 हो गई है। मृतकों की संख्या में यह एक दिन में दूसरा सबसे बड़ा उछाल है। इससे पहले 4-5 मई के बीच देश में 195 लोगों की जान चली गई थी। पढ़ें पूरी खबर
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक पटना में 218 हैं। इसके अलावा रोहतास में 201, मधुबनी में 176, बेगूसराय में 160, मुंगेर में 148, खगडिया में 143, कटिहार में 134, बक्सर में 114, जहानाबाद में 112, बांका में 106, गोपालगंज में 99, भागलपुर में 95, नालंदा में 91, पूर्वी चंपारण में 83, नवादा में 72, दरभंगा में 69, सिवान में 67, समस्तीपुर में 63, औरंगाबाद 62, वैशाली में 60, सहरसा एवं सुपौल में 57-57, गया एवं कैमूर में 53-53, मधेपुरा एवं शेखपुरा में 52-52, पूर्णिया में 48, भोजपुर एवं सारण में 47-47, सीतामढी में 45, पश्चिम चंपारण में 42, मुजफ्फरपुर में 41, अरवल में 39, लखीसराय एवं किशनगंज में 32-32, जमुई एवं अररिया में 29-29 तथा शिवहर में 07 मामले प्रकाश में आए हैं।
पटना शहर के जवाहर लाल नेहरु मार्ग पर स्थित ललित भवन के निकट बुधवार की देर शाम खेलने के दौरान सडक किनारे पडे़ एक कंक्रीट स्लैब के नीचे दबकर तीन बच्चों की मौत हो गयी। इस हादसे पर शोक प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृत तीनों बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने मृत बच्चों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। पुलिस हादसा स्थल पहुंचकर तीनों बच्चों के शवों को निकालकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
झारखंड के मुख्यमंत्री की कोशिशों के बाद मुंबई में फंसे 180 प्रवासी मजदूरों का एयर एशिया के विमान से रांची लाया जाएगा। फ्लाइट से मजदूरों की घर वापसी के लिए उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखकर आग्रह किया था।
बुधवार को सर्वाधिक पॉजिटिव केस अररिया से मिले हैं। अररिया से 14, पटना के खुसरूपुर से 1, मधेपुरा से 9, सारण से 4, दरभंगा से 4, सहरसा से 3, बेगूसराय से 3 और किशनगंज, नवादा, अररिया, सिवान व वैशाली से 1-1, मुजफ्फरपुर से 2, सीतामढ़ी से 6, पूर्णिया से 3, सुपौल से 2, औरंगाबाद से 3, अरवल से 5 और कैमूर से 4 पॉजिटिव मिले हैं।
बिहार में बुधवार (27 मई) को कोरोना संक्रमण के 68 नए मामले सामने आए। इससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3036 हो गई। इसके साथ ही राज्य में एक और व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गई। राज्य में इस महामारी से यह 15वीं मौत है। हालांकि 24 घंटे में कुल 118 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुये कुछ सरकारी भवनों के साथ साथ निजी व्यवसायिक भवनों एवं होटलों में भी पृथक-वास केन्द्र बनाये जाने के बुधवार को निर्देश दिए । इसमें ऐसे सरकारी भवनों को पृथक-वास केन्द्र बनाने का निर्देश दिया गया है जो कार्यरत नहीं हैं। कोविड-19 की अद्यतन स्थिति के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के साथ उच्चस्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सरकारी भवन जो कार्यरत नहीं हैं वहां पृथक-वास केंद्र बनाये जा सकते हैं। इसके अलावा निजी व्यवसायिक भवनों एवं होटलों में भी ऐसे केन्द्र बनाये जा सकते हैं।