Lalganj Assembly Election Result 2025: बिहार में एक बार फिर से एनडीए पर जनता ने विश्वास जताया है। इस चुनाव में बीजेपी को 90 तो सहयोगी पार्टी जदयू ने 84 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसी के साथ राज्य के सबसे चर्चित विधानसभा क्षेत्रों में से एक लालगंज में भी भाजपा के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है। संजय कुमार सिंह ने 32167 वोटों के अंतर राजद की शिवानी शुक्ला को हराया है। उन्हें कुल 127650 वोट मिले हैं। जबकि, शिवानी शुक्ला 95483 वोटों पर भी सिमट कर रह गईं।
Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी? वोटों की गिनती आज
मतगणना के शुरुआत में आरजेडी की शिवानी शुक्ला आगे चल रही हैं थीं लेकिन 14वें चरण के बाद संजय कुमार सिंह ने बढ़त बना ली। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान वैशाली जिले की लालगंज विधानसभा सीट खूब चर्चा में बनी रही। यह सीट हाजीपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2020 में इस सीट पर बीजेपी की जीत हुई थी। आज तक इस विधानसभा सीट पर राजद कभी नहीं जीती है।
कौन है उम्मीदवार?
लालगंज विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपने ही पुराने चेहरे पर भरोसा जताया है और विधायक संजय कुमार सिंह को फिर से मैदान में उतारा है। तो वहीं राजद ने शिवानी शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। राजद इस सीट पर पहली जीत की तलाश में है।
| पार्टी | उम्मीदवार के नाम | वोट |
| आरजेडी | शिवानी शुक्ला | 95483 |
| बीजेपी | संजय कुमार सिंह | 127650 (विनर) |
बीजेपी ने पिछले चुनाव में दर्ज की थी बड़ी जीत
2020 के विधानसभा चुनाव में लालगंज विधानसभा सीट पर भाजपा ने 26000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। भाजपा के संजय कुमार सिंह को 70750 वोट मिले थे तो वहीं कांग्रेस के राकेश कुमार को 44,451 वोट मिले थे। विजय कुमार शुक्ला ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और उन्हें 27,460 वोट मिले थे। इस प्रकार से बीजेपी यह सीट 26,299 वोटों से जीत गई थी।
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
| कांग्रेस | राकेश कुमार | 44,451 |
| बीजेपी | संजय कुमार सिंह | 70750 (जीत) |
| निर्दलीय | विजय कुमार शुक्ला | 27,460 |
2015 में लोजपा ने दर्ज की थी जीत
2015 के विधानसभा चुनाव में लालगंज विधानसभा सीट पर लोजपा ने जीत हासिल की थी। तब लोजपा का बीजेपी के साथ गठबंधन था और गठबंधन के तहत सीट लोजपा को मिली थी। वहीं जेडीयू के विजय कुमार शुक्ला दूसरे नंबर पर थे।
