Kumhrar Vidhan Sabha Seat Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज का दिन बेहद अहम है क्योंकि आज चुनाव के नतीजे आने हैं। आज दोपहर 12-01 बजे तक यह तय हो जाएगा कि बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी या फिर एनडीए एक बार फिर से सत्ता में वापसी करेगा। वैसे तो बिहार की सभी 243 सीटें अहम हैं लेकिन इन्हीं में से एक सीट कुम्हरार विधानसभा भी है।
कुम्हरार विधानसभा सीट में पांचवें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। कुम्हरार में बीजेपी के संजय कुमार को 16517 वोट मिले है। वो कांग्रेस के इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशी से 9688 वोटों से आगे चल रहे हैं।
कुम्हरार विधानसभा चुनाव के लिए कौन थे प्रत्याशी?
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट | नतीजा |
| BJP | संजय कुमार | ||
| INC | इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशी |
कुम्हरार विधानसभा सीट पर एनडीए की तरफ से बीजेपी ने अपने प्रत्याशी को खड़ा किया था जबकि इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस का प्रत्याशी था। बीजेपी ने इस सीट से संजय कुमार को चुनावी मैदान में उतारा था जबकि कांग्रेस की तरफ से सीट पर इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशी चुनावी मैदान में थे।
2020 के कुम्हरार विधानसभा चुनाव के नतीजे
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| बीजेपी | अरुण कुमार सिन्हा | 81,400 (जीत) |
| राजद | धर्मेंद्र कुमार | 54,937 (हार) |
साल 2020 के विधानसभा चुनाव के नतीजे की बात करें तो कुम्हरार सीट पर 2020 में भाजपा प्रत्याशी अरुण कुमार सिन्हा की जीत हुई थी जबकि दूसरे नंबर पर यहां इंडिया गठबंधन की तरफ से खड़े हुए उम्मीदवार बुरी तरह हारे थे। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अरुण कुमार सिंह को 81,400 वोट मिले थे जबकि राजद प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार को 54,937 वोट मिले थे।
2015 के विधानसभा चुनाव के नतीजे
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| बीजेपी | अरुण कुमार सिंह | 87,792 (जीत) |
| INC | अक्की हैदर | 50,517 (हार) |
कुम्हरार विधानसभा सीट के 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे की बात करें तो यह सीट नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन में शामिल होने के बावजूद बीजेपी के पाले में गई थी। चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी अरुण कुमार सिंह को 56 फ़ीसदी से ज्यादा वोट मिला था, जबकि कांग्रेस की तरफ से खड़े हुए प्रत्याशी अक्की हैदर को महज 32% वोट मिले थे। भाजपा प्रत्याशी अरुण कुमार सिंह को 87,792 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 50,517 वोट मिले थे।
