उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा का सफाया हो जाएगा। मौर्य ने सहारनपुर में पूर्व सांसद और विधायक मुल्की राज सैनी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी।

मौर्य ने कहा कि सपा हमेशा अपराधियों और माफिया तत्वों को संरक्षण देती रही है।

मौर्य ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा सहारनपुर से लेकर सोनभद्र और गाजियाबाद से गाजीपुर तक साफ हो जाएगी।

कांग्रेस का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं- मौर्य

मौर्य ने कहा, ‘140 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी अब कमजोर हो गई है। कांग्रेस ने पहले वंदे मातरम् को बांटा और फिर देश को बांटा। कांग्रेस का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है। वह बिना किसी मुद्दे वाली पार्टी है।’

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने से रोकने के लिए (2024 के लोकसभा चुनावों में) कांग्रेस ने गलत जानकारी और तरह-तरह की अफवाहें फैलाईं कि संविधान खत्म हो जाएगा और आरक्षण खत्म हो जाएगा लेकिन देश की जनता ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार को चुना।

मोहम्मद अली जौहर ने ‘वंदे मातरम्’ गायन का सबसे पहले विरोध किया था- सीएम योगी

मोदी चौथी बार बनेंगे पीएम

मौर्य ने कहा कि 2024 के बाद भाजपा ने हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार में विधानसभा का चुनाव जीता। भाजपा और उसकी अगुवाई वाला एनडीए आगे बढ़ रहे हैं और मोदी निश्चित रूप से चौथी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

‘चिंता मत करिए समय आने पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी’