Jharkhand News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) द्वारा भाजपा पर उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने के आरोप लगाए थे। जिसके कुछ दिनों बाद गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि BJP विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने उनसे झारखंड में सरकार बदलने का आग्रह किया था। लेकिन उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह से सरकार नहीं बदली जा सकती।

झारखंड के लोग बदल देंगे सरकार- Amit Shah

JMM के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को बदलने के लिए मरांडी से संपर्क करने पर अमित शाह ने कहा, “मुझे बाबूलाल जी ने कहा सरकार बदल दो।” मैंने कहा कि बाबूलाल जी लोकतंत्र है, सरकार मैं नहीं बदल सकता। लेकिन इस बार जो चुनाव परिणाम आने वाले हैं, झारखंड की जनता सरकार में निश्चित परिवर्तन करने वाली है। झारखंड के लोग निश्चित रूप से इस सरकार को बदल देंगे।”

हाल ही में हेमंत सोरेन ने कई मौकों पर भाजपा पर उनकी सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। इस बीच भाजपा के सरकार गिराने के प्रयासों से बचाने के लिए उन्होंने कई विधायकों को कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ भी भेजा था। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों से इनकार किया था।

Amit Shah ने सोरेन सरकार पर बोला हमला

झारखंड के चाईबासा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, अमित शाह ने सोरेन सरकार को राज्य सरकार की अधिवास नीति (Domicile Policy) पर भी काम करने के लिए कहा। उन्होंने सीएम सोरेन पर राज्य में विभाजन को बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने चाईबासा के लोगों को धोखा दिया है, जिसका भूमि रिकॉर्ड निपटान वर्ष 1964 है।

अमित शाह ने शनिवार को चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान से 2024 के लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए हेमंत सोरेन सरकार के भ्रष्टाचार पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि वे इस भ्रष्ट सरकार को आगामी चुनाव में सत्ता से बेदखल करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में ही परिवर्तन के संकेत मिल जायेंगे।