Jaipur Weather Updates: सर्दियों ने दस्तक दे दी है, उत्तर भारत के राज्यों में पारा लगातार गिर रहा है। बात अगर राजस्थान की करें तो यहां के कई जिलों में न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री के बीच चला गया है। अलवर, पिलानी, चूरू, श्रीगंगानगर, करौली, फतेहपुर, दौसा और लूणकरणसर राज्य की उन जगहों में शामिल हैं, जहां न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे दर्ज किया जा चुका है।
जयपुर स्थित मौसम विभाग के केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संंभावना जताई गई है।
राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में शनिवार और रविवार को मौसम शुष्क रहने के साथ घना कोहरा होने की भी संभावना है| पश्चिमी राजस्थान में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
| दिनांक | पूर्वी राजस्थान | पश्चिमी राजस्थान |
|---|---|---|
| 28.11.2025 | जयपुर, अजमेर, उदयपुर संभागों में कहीं कहीं पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। | मौसम शुष्क रहने की संभावना है। |
| 29.11.2025 | मौसम शुष्क रहने के साथ घना कोहरा होने की संभावना है। | मौसम शुष्क रहने की संभावना है। |
| 30.11.2025 | मौसम शुष्क रहने के साथ घना कोहरा होने की संभावना है। | मौसम शुष्क रहने की संभावना है। |
| 01.12.2025 | मौसम शुष्क रहने की संभावना है। | मौसम शुष्क रहने की संभावना है। |
| 02.12.2025 | जयपुर संभाग में शीत लहर की संभावना है शेष सभी संभागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। | बीकानेर संभाग में शीत लहर की संभावना है शेष सभी संभागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। |
| 03.12.2025 | जयपुर संभाग में शीत लहर की संभावना है शेष सभी संभागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। | बीकानेर संभाग में शीत लहर की संभावना है शेष सभी संभागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। |
यह भी पढ़ें: चक्रवात दित्वा को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन चार राज्यों में भारी बारिश
