त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस की प्रदेश कार्य समिति के कुल 65 में से 16 सदस्यों समेत चार सौ पार्टी कार्यकर्ता आज भाजपा में शामिल हो गए। भगवा पार्टी में शामिल हुए तृणमूल कार्यकर्ताओं में पार्टी की त्रिपुरा इकाई के पूर्व अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती भी शामिल हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बिप्लव देब और केंद्रीय रेलराज्य मंत्री राजेन गौन ने संयुक्त रूप से उन्हें पार्टी का झंडा भेंट किया। रतन चक्रवर्ती ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, ‘‘भाजपा ही देश में एकमात्र ऐसा दल है, जिसने पिछड़े पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को अधिकतम महत्व दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा इस राज्य को माकपा के चंगुल से मुक्त कराने और लोगों को राहत प्रदान करने के लिए 2018 के चुनाव में सरकार बनाने में समर्थ होगी।’’ यह उल्लेख करते हुए कि वह बिना शर्त भाजपा में शामिल हुए हैं।
रतन चक्रवर्ती ने कहा कि वह और तृणमूल कार्यकर्ताओं को भाजपा के झंडे के नीचे लाकर इस पार्टी को मजबूत बनायेंगे। उन्होंने ने कहा, ‘‘भाजपा 2018 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी और सत्तारूढ़ माकपा का भगवा लहर में सफाया हो जाएगा।’’ राज्य की राजनीति में एक प्रमुख विकास में तृणमूल के 65 राज्य समिति के 16 सदस्यों सहित चार सौ तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए।