बिहार की राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दो उपमुख्यमंत्रियों समेत कुल 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। नीतीश कुमार की जीत में एनडीए के ‘MY समीकरण’ का योगदान माना जा रहा है। यह MY राजद के मुस्लिम-यादव से अलग है। लोक सभा चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने जिन चार जातियों के विकास की बात बार-बार की थी उनमें MY (महिला-युवा) भी थे।

नीतीश कुमार कैबिनेट में पीएम मोदी के MY समीकरण के तहत 27 में से कुल 8 मंत्रियों को जगह मिली है जिनमें तीन महिला हैं और पाँच को युवा कहा जा सकता है। यानी करीब 30 प्रतिशत हिस्सेदारी महिला-युवा को को मिली है। हालाँकि कितनी उम्र तक के नेताओं को युवा माना जाए यह विचार का विषय है।

क्या है एनडीए का MY समीकरण

दरअसल अभी तक राजद के MY समीकरण को ही लोग जानते थे। लेकिन बीते बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने राजद के MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण का विकल्प खोजते हुए नया MY समीकरण दिया। एनडीए का MY (महिला-युवा) समीकरण ने पूरा चुनाव बदल दिया और गठबंधन को प्रचंड जीत दिला दी।

नीतीश सरकार में MY समीकरण के तहत कुल 8 लोगों को मंत्री बनाया गया है। आइए जानते हैं उन सभी मंत्रियों के बारे में-

पिता राज्यसभा सांसद, मां विधायक और अब बेटा बना मंत्री, नीतीश सरकार में खुली किस्मत, जानें कौन हैं दीपक प्रकाश?

महिलाओं ने खूब दिया एनडीए को वोट

लेशी सिंह (JDU)- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर लेशी सिंह को पर भरोसा जताया है और उन्हें अपने कैबिनेट में शामिल किया है। दरभंगा की धमदाहा सीट से छह बार की विधायक लेशी सिंह पिछली सरकार में भी खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री थी। 51 साल की लेशी ने इस चुनाव में राजद के संतोष कुमार को 55,159 वोट के बड़े अंतर से हराया है।

श्रेयसी सिंह (BJP) 34 वर्षीय श्रेयसी सिंह को भाजपा के कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वह पहली बार मंत्री बनी हैं। जमई सीट पर श्रेयसी सिंह ने आरजेडी के मोहम्मद शमशाद आलम को 54,498 वोट से हराया है। श्रेयसी बिहार के बड़े नेता रहे दिग्विजय सिंह की बेटी हैं।

रमा निषाद (BJP)नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में 58 साल की रमा निषाद को भी जगह मिली है। मुजफ्फरपुर की औराई विधानसभा सीट से जीतकर रमा आई हैं। मुजफ्फरपुर के पूर्व बीजेपी सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद ने 54 हजार वोट के अंतर से जीत हासिल की है।

कौन हैं जमाँ खान, 90 फीसदी हिन्दू आबादी से लगातार दो बार बने हैं विधायक और मंत्री

युवाओं पर भरोसा

दीपक प्रकाश (RLM)- राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कोटे से दीपक प्रकाश मंत्री बने हैं। राज्यसभा सांसद के बेटे दीपक की उम्र 37 साल है। हालांकि दीपक अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। जबकि उनकी बीते चुनाव में सासाराम से चुनकर विधानसभा पहुंची हैं।

नितिन नबीन (BJP)बांकीपुर से जीतकर 5वीं बार विधायक बने नितिन नबीन को नीतीश सरकार में जगह मिली है। वह दिग्गज भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। नीतीश की पिछली सरकार में 45 साल के नबीन सड़क निर्माण विभाग के मंत्री थे।

लखेंद्र कुमार रौशन (BJP)- जिला पार्षद से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले लखेंद्र कुमार रौशन को नीतीश सरकार में मंत्री बनाया गया है। बीजेपी के टिकट पर पातेपुर से चुनाव जीते लखेंद्र रौशन की उम्र 46 साल है।

पहली बार ‘कृपा’ से मुख्यमंत्री बने थे नीतीश कुमार, महज 7 दिन में ही गिर गई थी सरकार

संजय कुमार सिंह (LJP)R- वैशाली की महुआ विधानसभा सीट से जीतकर विधायक बने संजय कुमार सिंह को नीतीश कैबिनेट में जगह दी गई है। लोजपा रामविलास के टिकट पर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप को हराने वाले संजय सिंह की उम्र 45 साल है।

संतोष कुमार सुमन (HAM)- केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के बेटे और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन को नीतीश सरकार में मंत्री बनाया गया है। 50 साल के संतोष एमएलसी हैं। वो नीतीश की पिछली सरकार में भी मंत्री थे।

बिहार मंत्रिमंडल 2025 – पार्टी के अनुसार वितरण

27 सदस्यीय मंत्रिमंडल की पूर्ण सूची
भारतीय जनता पार्टी (BJP)
14
सम्राट चौधरी उप मुख्यमंत्री
विजय कुमार सिन्हा उप मुख्यमंत्री
मंगल पांडेय
दिलीप कुमार जायसवाल
रामकृपाल यादव
नितिन नबीन
संजय सिंह टाइगर
अरुण शंकर प्रसाद
सुरेंद्र मेहता
नारायण प्रसाद
रमा निषाद
लखेंद्र कुमार रौशन
श्रेयसी सिंह
डॉ. प्रमोद कुमार
जनता दल (यूनाइटेड) – JDU
8
नीतीश कुमार मुख्यमंत्री
विजय कुमार चौधरी
बिजेंद्र कुमार यादव
श्रवण कुमार
अशोक चौधरी
लेशी सिंह
मदन सहनी
सुनील कुमार
जमां खान
लोजपा (राम विलास) – LJP(RV)
2
संजय कुमार
संजय कुमार सिंह
अन्य दल (HAMS + रालोमो)
2
संतोष कुमार सुमन HAMS
दीपक प्रकाश रालोमो
Express InfoGenIE