Lok Sabha Election 2019:  हरियाणी सिंगर-डांसर सपना चौधरी सियासी गलियारों में काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल हाल ही में सपना के कांग्रेस में शामिल होने की बात सामनी आई थी। जिसको उन्होने रविवार (24 मार्च) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अफवाह बताया थ। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ फोटो पर उन्होंने रिएक्ट करते हुए कहा था कि यह फोटो काफी पुरानी है। ऐसे में अब सपना की फोटो मनोज तिवारी के साथ सामने आई है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वो भाजपा में शामिल हो सकती हैं। वहीं मनोज तिवारी ने भी इस बारे में एक बड़ा बयान दिया है।

क्या बोले मनोज तिवारी: दरअसल दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ सपना चौधरी की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है। यह फोटो मनोज तिवारी के घर की है जो रविवार को मुलाकात के दौरान क्लिक की गई। वहीं मनोज तिवारी ने इस फोटो की पुष्टि करने के साथ ही बताया कि वो सपना के संपर्क में है और दो तीन दिन में कोई अच्छी खबर आ सकती है। वहीं सूत्रों की माने तो 30 मार्च को सपना चौधरी भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

National Hindi News Today Live: पढ़े आज के बड़े अपडेट्स

मैं कलाकार हूं और राजनीति में जाने की कोई इच्छा नहीं: कांग्रेस में शामिल होने की अफवाह पर सपना चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मैं कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करूंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कलाकार हूं और चुनाव लड़ने या राजनीति में जाने के लिए बिलकुल इच्छुक नहीं हूं। गौरतलब है कि ऐसा बताया जा रहा था कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद सपना चौधरी मथुरा से हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

 

खुद मीडिया को दूंगी जानकारी: सपना चौधरी में ऐसी सभी अफवाहों को दुखद बताया और कहा कि जब भी वो राजनीति में जुड़ने का सोचेंगी या किसी भी पार्टी में शामिल होंगी तो वो सबसे पहले इसकी जानकारी मीडिया को खुद देंगी। मीडियो को किसी सूत्र की मदद नहीं लेनी पड़ेगी।