People Performed Garba In Flood: गुजरात के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके बाद बाढ़ आ गई और कई लोगों की जान भी चली गई। वडोदरा शहर मंगलवार से लगातार बारिश और अजवा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद शहर भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। यहां पर विश्वामित्री नदी बहती है। अब वडोदरा के ही लोगों का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में वडोदरा के कुछ लोग बाढ़ के पानी से भरी सड़क पर गरबा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह वीडियो जन्माष्टमी के दिन का है, जब वडोदरा में पानी भरना शुरू हुआ था। बैकग्राउंड में स्पीकर से म्यूजिक बज रहा है और लोग जोर से चिल्लाते हुए गरबा का लुत्फ उठा रहे हैं। इसी बीच कुछ लोगों को दही हांडी कार्यक्रम की तैयारी करते हुए भी देखा गया है। एक व्यक्ति ने गुब्बारों से सजी हुई रस्सी पर मटकी बाधीं और बाकी लोग पानी से भरे हुए इलाके में नाचते-गाते और लुत्फ उठाते हुए नजर आए। बुधवार से शहर में सेना ने बचाव अभियान शुरू किया है।

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक एक्स यूजर किरण ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि यह वडोदरा गुजरात है। किसी भी परिस्थिति में हम खुश रहना जानते हैं। गुजरातियों की भावना और गरबा के प्रति प्रेम। कुछ लोग स्थानीय लोगों के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं, जबकि दूसरे लोग हैरान हैं कि आपदा का सामना करते हुए वे जश्न कैसे मना सकते हैं। एक यूजर रामू ने कहा कि गुज्जुओं को गरबा करने के लिए बस एक वजह चाहिए। दूसरे यूजर ने टिप्पणी की है कि ये गुजराती लोग हैं साहब ये कुछ भी कर सकते हैं।

Swiggy डिलीवरी बॉय ने चुराया इंजीनियर का लैपटॉप, बदले में मांगे 15,000 रुपये, कंपनी ने लिया ये एक्शन

गुरुवार को वडोदरा के एक व्यक्ति ने रेडिट पर अपनी डूबी हुई कारों की फोटो शेयर करते हुए कहा कि अब जीने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। मेरे फ्लेयर में बताई गई सभी 3 कारें अब चली गई हैं। मैं 5 बीएचके बंगले में रहता हूं। हमारे पास हर घर में 3 कार पार्किंग हैं। अब तक मेरे घर में 7 इंच और मेरे घर के बाहर लगभग 4 फीट पानी घुस चुका है। मैं क्या कर सकता था। पूरा इलाका या पूरा शहर प्रभावित हुआ है।