Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इस बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुजरात में कांग्रेस पूरी तरह से धराशायी हो गई है। इस बार कांग्रेस की महज 4-5 सीटें ही आने वाली हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “जैसे-जैसे गुजरात चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस धराशायी होती जा रही है। कांग्रेस को अब कोई वोट नहीं दे रहा।” केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में दो किस्म के वोटर होते थे। पहले वो भाजपा(BJP) को वोट नहीं देना चाहते थे, इसलिए कांग्रेस को वोट करते थे। वहीं दूसरे ऐसे तरह के वोटर थे जो भाजपा ने नफरत तंग था लेकिन कांग्रेस(Congress) से अधिक नफरत करता था। ऐसे में वो भाजपा को वोट करता था।

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया, “इस बार दोनों किस्म के वोटर आम आदमी पार्टी की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। 27 साल के कुशासन की वजह से जो लोग तंग आ चुके हैं, वो आप को वोट कर रहे हैं।” केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस का सारा वोट आम आदमी पार्टी की तरफ शिफ्ट हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मेरा अनुमान है कि इस बार कांग्रेस का वोट शेयर 13 प्रतिशत से भी नीचे जाएगा और कांग्रेस की 4 या 5 सीटें आएंगी। अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार मुकाबाल सीधे तौर भाजपा और आप के बीच में है।

कांग्रेस ने किया पलटवार:

अरविंद केजरीवाल के दावों पर कांग्रेस नेताओं ने पलटवार किया है। कांग्रेस का कहना है कि आप महज फर्जी प्रचार कर रही है। कांग्रेसियों का कहना है कि आम आदमी पार्टी सिर्फ हवा में प्रचार कर रही है, जमीनी स्तर पर उसका कोई प्रभाव नहीं है।

नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी का तंज:

गुजरात में आम आदमी पार्टी के जोर आजमाइश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) के भाई प्रह्लाद मोदी ने अरविंद केजरीवाल के दावों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि गुजरात में सिर्फ BJP-कांग्रेस का ही वजूद है। राज्य में तीसरे दल की कोई निशानी नहीं है।